इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर फहराया तिरंगा, सामने आया VIDEO

इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर फहराया तिरंगा, सामने आया VIDEO
Share:

नई दिल्ली: देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है तथा लोग अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी बहुत ही विशेष अंदाज में तिरंगा फहराया है तथा इसका वीडियो भी सामने आ गया है। दरअसल, कोस्ट गार्ड की ओर से लक्षद्वीप में पानी के भीतर तिरंगा फहराया गया। सरकार के भिन्न-भिन्न विभाग इन दिनों अपने अंदाज में स्वतंत्रता के जश्न को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं तथा इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी उसी दिशा में एक जबरदस्त प्रयास किया है।

बता दें कि भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के भीतर तिरंगा फहराया गया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्र भावना एवं एकता को प्रदर्शित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल कई आयोजन करा रही है। इसी के अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त कोच्चि और बेपोर में भारतीय नौसेना की एक यूनिट ने अनाथालय का दौरा किया तथा मछुआरों के साथ विशेष सामुदायिक संपर्क समारोह आयोजित किया।

सामुदायिक संपर्क समारोह में ध्वज वितरण तथा समुद्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कोच्चि के भारतीय नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारों पर तिरंगा रोशन किया गया। बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस को खास तौर पर मनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आरम्भ किया है। इसके तहत सभी प्रदेशों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है तथा लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कैंपेन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराना एवं लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

1947 के बाद बनी ये फ़िल्में जीत लेगी आपका दिल

हुड़दंगियों के आतंक के बाद अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरे हिन्दू

वायुसेना में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली नौकरियां, फटाफट कर लें आवेदन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -