देश के साथ गद्दारी, पड़ोसी देश के लिए जासूसी कर सकते हैं मछुआरे

देश के साथ गद्दारी, पड़ोसी देश के लिए जासूसी कर सकते हैं मछुआरे
Share:

नई दिल्ली : भारत के ही मछुआरे भारत के खिलाफ कार्य कर सकते हैं। दअसल संभावना जताई गई है कि ये मछुआरे पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकते हैं। खुफिया एजेंसी आईबी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इस मामले में संभावना जताई जा रही है कि ये मछुआरे पाकिस्तान के लिए जासूसी भी कर सकते हैं।

इस तरह के खतरे को देखेते हुए खुफिया एजेंसी इन्फर्मेशन ब्यूरो द्वारा राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की जेल से छूटने वाले मछुआरे भारत की सुरक्षा हेतु एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। माना जा रहा है कि जेलों में बंद होने के चलते इनका ब्रेनवाॅश होने का अंदेशा है।

पिछले वर्ष दिसंबर माह में सिक्योरिटी काॅन्फ्रेंस में भी यह मुद्दा उठा था। इस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया है। ये मजदूर कराची की मलीर जेल से छोड़े गए थे। ये लोग महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से थे। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -