देश के शेयर बाजार शुक्रवार को 186.14 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ

देश के शेयर बाजार शुक्रवार को 186.14 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ
Share:

मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 186.14 अंकों की तेजी के साथ 28,599.03 पर और निफ्टी 37.30 अंकों की तेजी के साथ 8,779.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 107.41 अंकों की तेजी के साथ 28,520.30 पर खुला और 186.14 अंकों या 0.66 फीसदी तेजी के साथ 28,599.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,778.64 के ऊपरी और 28,494.59 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी सुबह 38.30 अंकों की बढ़त के साथ 8,780.85 पर खुला और 37.30 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 8,779.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,847.65 के ऊपरी और 8,750.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में मजबूती देखी गई। मिडकैप 41.60 अंकों की गिरावट के साथ 13,050.51 पर और स्मॉलकैप 19.04 अंकों की बढत के साथ 12,764.87 पर बंद हुआ। 

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.23 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.22 फीसदी), तेल और गैस (1.14 फीसदी), ऊर्जा (1.10 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। 5 शेयरों धातु (1.27 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.46 फीसदी), औद्योगिक (0.10 फीसदी), वित्त (0.05 फीसदी) और बैंकिंग (0.01 फीसदी) में गिरावट देखी गई। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -