एशियन गेम्स में भारत की शानदार जीत, हॉकी में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

एशियन गेम्स में भारत की शानदार जीत, हॉकी में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा
Share:

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में अपनी शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार (14 सितंबर) को चीन के हुलुनबुइर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। खेल के शुरुआती मिनटों में ही पाकिस्तान ने बढ़त बना ली थी। सातवें मिनट में हन्नान शाहिद ने भारतीय सर्कल में घुसकर अहमद नदीम को पास दिया, जिन्होंने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को छकाते हुए गोल किया।

इसके जवाब में, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर बराबर किया। इसके बाद, 19वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा और भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के समाप्त होने तक भारत 2-1 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम भी तीसरे क्वार्टर में गोल करने के कुछ अवसरों को भुना नहीं सकी। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला 16 सितंबर को होगा। फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले कोरिया को 3-1, मलेशिया को 8-1, चीन को 3-0, और जापान को 5-0 से हराया था। हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई जीत दर्ज की हैं। पिछले साल के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। इसके पहले, चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की जीत दर्ज की थी।

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं, और भारत इस टूर्नामेंट का सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीतकर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है, जबकि पाकिस्तान ने 3 बार टाइटल जीते हैं।

छेड़छाड़ की शिकायत लिखाने गई महिला को ही पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 महीने तक...

'तमिलनाडु से ज्यादा तो बंगाल में महंगाई..', कांग्रेस नेता चिदंबरम ने क्यों कही ये बात

3 स्कूली बच्चियों को रौंद गया तेज रफ़्तार ट्रक, 2 की दुखद मौत, एक गंभीर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -