आदिवासी महिलाओं से शादी कर भूमि जिहाद कर रहे घुसपैठिए, आँखें मूँदकर बैठी सोरेन सरकार - रांची में अमित शाह का वार

आदिवासी महिलाओं से शादी कर भूमि जिहाद कर रहे घुसपैठिए, आँखें मूँदकर बैठी सोरेन सरकार - रांची में अमित शाह का वार
Share:

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर 'भूमि जिहाद' और 'लव जिहाद' में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, इसी के कारण राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन हो रहा है। रांची के प्रभात तारा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, "आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री होने के नाते, उन्हें (हेमंत सोरेन) अपने लोगों की परवाह नहीं है। इसके बजाय, वे आदिवासी बहुल राज्य में भूमि जिहाद और लव जिहाद का प्रचार कर रहे हैं, जिससे जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहे हैं।" बता दें कि, हाल ही में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे बांग्लादेशी घुसपैठिए, आदिवासियों को धमका रहे थे। मरांडी ने भी इसको लेकर सोरेन सरकार पर सवाल उठाए थे।  

 

गृह मंत्री ने दावा किया कि हज़ारों अवैध (बांग्लादेशी) अप्रवासी, आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं और झारखंड में ज़मीन खरीद रहे हैं, जिससे भविष्य में आदिवासियों की आबादी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, "अगर देश में कहीं भी आदिवासियों की आबादी कम हो रही है, तो वह सिर्फ़ झारखंड में है। अगर झारखंड के लोग भाजपा को सत्ता में लाते हैं, तो उनकी ज़मीन, आबादी और आरक्षण को सुरक्षित करने के लिए एक श्वेत पत्र लाया जाएगा। जिस तरह से अवैध अप्रवासी राज्य में प्रवेश कर रहे हैं, उसका सीधा असर युवाओं के रोज़गार पर पड़ रहा है।" 

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड की सभी समस्याओं पर आँखें मूंद ली हैं और केवल वोट बैंक की राजनीति के बारे में चिंतित हैं, उन्होंने कहा कि आदिवासियों की प्रगति का उनका मतलब "अपने परिवार की प्रगति" है। उन्होंने कहा कि, “यह हमारी सरकार है जो आदिवासियों के कल्याण के बारे में चिंतित है। यह भाजपा ही थी जिसने बाबू लाल मरांडी जी को राज्य का पहला आदिवासी मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। हमने एक आदिवासी महिला को भारत के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया। यह हमारी सरकार है जिसने सुनिश्चित किया कि रेलवे स्टेशन पर संथाली भाषा में घोषणाएं की जाएं।” 

जिसके कारण ठप्प पड़ी पूरी दुनिया, उस अमेरिकी कंपनी को कुछ घंटों में हुआ 73 हज़ार करोड़ का नुकसान

अमेरिका में रह रहे भारतीयों से पियूष गोयल ने किया निवेश का आग्रह, बताया विकसित भारत का रोडमैप

मुंबई में आफत बनी बारिश, ईमारत की बालकनी ढहने से महिला की मौत, 13 घायल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -