गिरफ्तारी के बजाय मंगोलिया ने किया पुतिन का स्वागत, यूक्रेन बोला- 'इसकी कीमत चुकानी होगी' 

गिरफ्तारी के बजाय मंगोलिया ने किया पुतिन का स्वागत, यूक्रेन बोला- 'इसकी कीमत चुकानी होगी' 
Share:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक़्त मंगोलिया के दौरे पर हैं। पुतिन का यह दो दिवसीय दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने मंगोलिया सरकार को उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके बाअद भी मंगोलिया सरकार ने गिरफ्तारी के आदेश को नजरअंदाज करते हुए पुतिन का भव्य स्वागत किया।

मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां तक कि चंगेज खान के स्मारक को मंगोलिया एवं रूस के झंडे से सजाया गया। मंगोलिया की विदेश मंत्री बटमुंख ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुंचकर पुतिन का स्वागत किया। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 2023 में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसमें उन्हें यूक्रेन में नरसंहार का जिम्मेदार ठहराया गया था। इस कारण ICC ने मंगोलिया सरकार को पुतिन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। ICC के आदेश के मुताबिक, अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के पश्चात् यदि वह व्यक्ति किसी भी ICC सदस्य देश में प्रवेश करता है, तो उसे गिरफ्तार करना उस देश की जिम्मेदारी बन जाती है। इस वजह से पुतिन ऐसे किसी देश की यात्रा करने से बच रहे थे जो ICC का सदस्य हो। इससे पहले वह चीन तथा उत्तर कोरिया जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं, जो ICC के सदस्य नहीं हैं।

रूस एवं मंगोलिया के रिश्ते विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। मंगोलिया की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक रूस पर निर्भर है, खासकर तेल और बिजली जैसी आवश्यक चीजों के लिए। मंगोलिया, रूस एवं चीन की सीमा के बीच स्थित है और इन दोनों देशों के साथ उसके बेहतरीन संबंध हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर मंगोलिया का निष्पक्ष रवैया रहा है, और वह दोनों पक्षों के साथ संतुलन बनाए रखने में विश्वास रखता है। पुतिन के मंगोलिया दौरे पर यूक्रेन ने नाराजगी जाहिर की है। यूक्रेन का कहना है कि मंगोलिया एक युद्ध अपराधी को संरक्षण दे रहा है, तथा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सबसे बड़ा महल, सोना जड़ी गाड़ियां..! ब्रूनेई के इन सुल्तान से मिलेंगे पीएम मोदी

गिड़गिड़ाती रही माँ, बेटे को पीटते रहे जूनियर डॉक्टर, प्रयागराज की घटना

सैफई में सूदखोरों से परेशान किसान परिवार ने खाया जहर, 3 की मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -