विश्व मजदूर दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्विट

विश्व मजदूर दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्विट
Share:

नई दिल्ली। विश्व मजदूर दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों को याद किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों का योगदान मानव समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर लिखा कि आज श्रम दिवस पर हम अनगिनत श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और परिश्रम को सलाम करते हैं जो भारत की प्रगति में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। श्रमेव जयते  ये दिन वर्करों के आठ घंटे के आंदोलन की जीत को बताता है।

इसके अलावा पूरी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्करों के त्याग को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है। उन्होंने मेहनती श्रमिकों को स्मरण किया और उन्हें सलाम किया है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर इस दिन को श्रम संघो को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

इस दिन के माध्यम से मजदूरों के महत्व को सभी के बीच माना जाता है और मजदूर अपने हित की बात करते हैं। इसे मई दिवस भी कहा जाता है। पूरे देश में कई ट्रेड यूनियन संगठन मजदूरों के कल्याण की प्रतिबद्धता के साथ ये दिन मना रहे हैं।इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रैलियां,संगोष्ठी, सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नईदिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मजदूर दिवस पर कई स्थानों पर मजदूरों के हित में चर्चा भी होती है।

श्रीकांत शर्मा ने की आजम खान की आलोचना

आजाद ने BJP को तीन तलाक मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की नसीहत दी

ट्रिपल तलाक़ को लेकर यदि चले गए UN तो हो जाएगी पीएम मोदी की मुश्किल

 

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -