एक ही दिन है अष्टमी और नवमी तिथि? यहाँ जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

एक ही दिन है अष्टमी और नवमी तिथि? यहाँ जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Share:

3 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व जारी है। इस पर्व में 9 दिनों तक मां भगवती के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के चलते अष्टमी और नवमी तिथियों का खास महत्व होता है, क्योंकि इन दिनों को मां दुर्गा को समर्पित माना जाता है, और कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन किया जाता है। इस साल अष्टमी एवं नवमी तिथियों को लेकर थोड़ी उलझन है। आइए आपको बताते हैं कि अष्टमी और नवमी तिथियां कब हैं और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष विधान है। मान्यता है कि महागौरी की पूजा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कुछ लोग अष्टमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं, जबकि कुछ नवमी तिथि को करते हैं। आपको बताते जानते हैं कि इस बार अष्टमी और नवमी तिथियां कब पड़ रही हैं और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार को दोपहर 12:31 बजे होगा, जो अगले दिन 11 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 12:06 बजे तक चलेगा। फिर नवमी तिथि की शुरुआत होगी, जो 11 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 12:06 बजे से शुरू होकर 12 अक्टूबर की सुबह 10:58 बजे तक रहेगी। इस प्रकार, इस बार अष्टमी एवं नवमी तिथि एक ही दिन, यानी 11 अक्टूबर को पड़ रही हैं।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस बार अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे से 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी। यदि आप अष्टमी तिथि में कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो इस अवधि के दौरान कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं, यदि आप नवमी तिथि में कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो यह 11 अक्टूबर की दोपहर 12:06 बजे से 12 अक्टूबर की सुबह 10:58 बजे तक की अवधि में किया जा सकता है।

महाष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

100 साल बाद दशहरा पर बन रहा राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -