पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अलग-अलग कारणों से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। सियासत के साथ ही तेज प्रताप यादव भगवान की भक्ति को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब तेज प्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, शिवलिंग का जलाभिषेक करवाने का उनका तरीका काफी वायरल हो रहा है। हालाँकि, ये वीडियो किस मंदिर और किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Mahadev is the symbol of ultimate truth. To embrace Mahadev is to embrace the deepest, most profound aspects of ourselves.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 7, 2024
To find peace in the midst of chaos is to find Mahadev.
????️????Har Har Mahadev????️???? @yadavtejashwi @RJDforIndia @yadavakhilesh @RahulGandhi pic.twitter.com/aK5Ow9j7zq
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया। हालाँकि, उनका जलाभिषेक का अंदाज अलग रहा। तेज प्रताप द्वारा खुद शेयर किए गए वीडियो में वे अभिषेक के वक़्त शिवलिंग से लिपटकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तेज प्रताप यादव शिवलिंग से लिपटे हुए बैठे हैं, वहीं, शनिधाम के दाती मदन महाराज ऊपर से दुध, पानी आदि डालकर अभिषेक कर रहे है। रुद्राभिषेक में कुछ विशेष पदार्थों का भी उपयोग किया गया है, भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं। इस वीडियो को जहाँ कुछ लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि, तेज प्रताप महादेव का अभिषेक करवा रहे हैं या खुद का ? दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि, डायटी महाराज द्वारा चढ़ाया जा रहा जल, दूध तेज प्रताप पर से बहता हुआ शिवलिंग पर जा रहा है। इसी के चलते कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालाँकि, अधिकतर को तेजप्रताओंका ये अंदाज़ पसंद आ रहा है।
Ye महादेव का अपमान है एक तुच्छ मनुष्य के शरीर ka ganda paani भोलेनाथ के upr गिर rha है...
— Grihesh Mishra (@GriheshM) July 7, 2024
बता दें कि तेज प्रताप कई बार कृष्ण और महादेव की वेशभूषा में भी नज़र आ चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने जलाभिषेक का वीडियो पोस्ट करते हुए भगवान शिव के बारे में लिखा है कि, "महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का अर्थ है स्वयं के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना। अराजकता के बीच शांति पाना महादेव को ढूंढना है। हर-हर महादेव।" इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी पोस्ट में टैग किया है। बता दें कि, राहुल गांधी भी खुद को दत्तात्रेय गौत्र का ब्राह्मण बताते हुए शिवभक्त होने की बात कह चुके हैं। वहीं, एक यूज़र ने तेज प्रताप के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि तेजू भैया बस अब ज्ञानवापी को लेकर आंदोलन शुरू कर दीजिए।
घर में चल रही थी सगाई की तैयारी, ऐन मौके पर दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत कि पसर गया मातम
हरियाणा में दुखद हादसा, तेज रफ़्तार बस पलटने से 40 से अधिक बच्चे घायल
लगातार भाजपा शासित राज्यों के दौरे कर रहे राहुल गांधी, आज असम और मणिपुर की यात्रा पर