अब इजराइल ने मालदीव को दिया झटका, एक ट्वीट से खुश हो गए तमाम भारतीय

अब इजराइल ने मालदीव को दिया झटका, एक ट्वीट से खुश हो गए तमाम भारतीय
Share:

नई दिल्ली: भारत के साथ तनाव के बाद अब इस्लामी मुल्क मालदीव और उसके राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जु को अब इजरायल ने तगड़ा झटका दिया है। इजरायल ने अपने नागरिकों को कहा है कि वो भारत की यात्रा करें, साथ ही भारत के सुन्दर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें भी साझा की हैं। दरअसल, मालदीव ने इजरायल के पासपोर्ट धारकों को अपने देश में बैन कर दिया है, इसीलिए इजरायल ने उसे सबक सिखाया है। भारत स्थित इजरायली दूतावास ने लक्षद्वीप, गोवा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और केरल की मनोरम तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

 

साथ ही लिखा कि, “जैसा कि मालदीव ने अब इजरायलियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं, नीचे दिए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाता हैं। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई स्थानों के आधार पर ये हमारे कुछ सुझाव हैं।” इजराइल के इस ट्वीट के नीचे कमेंट्स में भारतीयों ने भी दिल खोलते हुए कहा कि इजरायलियों का हमारे देश में स्वागत है, यहाँ उनका पूरा-पूरा स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इजरायल पर गाजा पट्टी में बमबारी और गोलीबारी का इल्जाम लगाते हुए मालदीव ने वहाँ के पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालदीव के गृहक्षेत्र सुरक्षा एवं तकनीकी मंत्री अली इहुसान ने कहा कि राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जु की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की मीटिंग में इस प्रतिबंध के लिए कानूनी बदलाव आरम्भ करने पर मुहर लगी। इसके लिए मंत्रियों की एक विशेष समिति भी बनाई गई है। मालदीव ने फिलिस्तीन की सहायता के लिए एक विशेष राजदूत की नियुक्ति का भी फैसला लिया है।

इसके साथ ही फिलिस्तीनियों के लिए फंड भी इकठ्ठा किया जाएगा। फिलिस्तीन के पक्ष में एक राष्ट्रीय मार्च का भी आयोजन किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने भी इंटरनेशनल कोर्ट में इजरायल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की है। 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इजरायल में घुस कर 1200 लोगों का नरसंहार किया था, जिसके बाद से ही इजरायल जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजरायल ने संघर्षविराम का नया प्रस्ताव क़तर के जरिए हमास को भिजवाया है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में लक्षद्वीप का दौरा किया था और वहाँ से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद मालदीव भड़क गया था। लक्षद्वीप की सुंदरता देख वहाँ टूरिज्म भी बढ़ा है। मालदीव के 3 मंत्रियों को पद से हाथ धोना पड़ा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। भारतीयों द्वारा बहिष्कार के बाद मालदीव के पर्यटन और राजस्व में बहुत कमी आई। अब इजरायल का समर्थन भी भारत को मिल गया है।

जिस आमान ने किया हिन्दू लड़की का बलात्कार, मौलाना ने जबरन उसी से करवा दिया निकाह, अब गिरफ्तार

'दुनिया में डंका बजाने की बात करने वालों का ही ढोल पिट गया..', भाजपा पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

लू से मौत होने पर परिवार को 4 लाख की मदद दे रही योगी सरकार, यहाँ देनी होगी सूचना !

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -