हाउसफुल 5 में होगी जैकी दादा की एंट्री

हाउसफुल 5 में होगी जैकी दादा की एंट्री
Share:

अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल फ्रेंचाइजी पिछले 14 सालों से दर्शकों का दिल जीत रही है। अब तक इस फ्रेंचाइजी की चार मूवीज आ चुकी हैं, और दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही हैं। इस सफलता के चलते हाउसफुल 5 की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिसे अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे लंबी फ्रेंचाइजी बनने जा रही है। अब इस फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ की भी आधिकारिक तौर पर एंट्री हो चुकी है। खबरों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसी बीच, फिल्म की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी कुछ दिनों में शूटिंग के लिए लंदन रवाना होंगी। वह 11 सितंबर को लंदन के लिए उड़ान भरेंगी और वहां करीब एक महीने तक शूटिंग करेंगी। फिल्म में जैकलीन के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, और बॉबी देओल भी होंगे। हाउसफुल 5 की शूटिंग डायरेक्टर तरुण मनसुखानी के निर्देशन में कई अलग-अलग लोकेशंस पर की जाएगी।

जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की नई जोड़ी: हाउसफुल 5 के माध्यम पहली बार जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की जोड़ी स्क्रीन पर साथ दिखाई देने वाली है। जैकी श्रॉफ अपने मजाकिया अंदाज और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, जिससे फिल्म में और भी मजेदार मोमेंट्स जुड़ेंगे। इस खबर ने फिल्म के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। जैकी श्रॉफ ने 1983 में आई फिल्म हीरो से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 की ज्यादातर शूटिंग एक क्रूज पर की जाएगी। फिल्म की करीब डेढ़ महीने की शूटिंग समुद्र के बीच होगी, जो क्रू के लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा।


फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "दर्शकों ने इस फ्रेंचाइजी को बहुत प्यार दिया है, और हमें उम्मीद है कि हाउसफुल 5 को भी वही प्यार मिलेगा।" साजिद ने यह भी बताया कि फिल्म की टीम ने एक बेहतरीन कहानी तैयार की है, जो दर्शकों को पांच गुना ज्यादा मनोरंजन देगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स तीन और एक्ट्रेसेस की भी तलाश में लगे हुए हैं। पहले हाउसफुल 5 को दिसंबर 2023 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर जून 2025 कर दिया गया है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की तैयारी के चलते इसकी डेट में बदलाव किया गया है, ताकि फिल्म को और बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जिया खान, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद 2012 में हाउसफुल 2, 2016 में हाउसफुल 3, और 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी। हाउसफुल 4 में कृति सेनन, पूजा हेगड़े, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति खरबंदा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी देखने को मिली है, जो इस बार भी फिल्म का मुख्य भाग होंगे।

बड़ी खबर: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूद कर दी जान

जानिए आज आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव?

मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में 'कर्फ्यू' जैसा माहौल, मचा बवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -