Make In India : अब भारत में अपनी कार का निर्माण करेगी जापानी कंपनी

Make In India : अब भारत में अपनी कार का निर्माण करेगी जापानी कंपनी
Share:

नई दिल्ली : भारत और जापान के बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाई स्पीड ट्रेन और अन्य तकनीकों पर चर्चा की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को हाई स्पीड ट्रेन की नहीं बल्कि हाई स्पीड प्रगति की आवश्यकता है। उनका कहना था कि मेक इन इंडिया का अच्छा प्रभाव हो रहा है। जापान में मिशन मेक इन इंडिया के तहत इस प्रोजेक्ट को प्रसारित किया गया है।  

जिसके कारण जापानी कंपनी अपनी कार का निर्माण भारत में करने को तैयार हो गई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए अच्छा है। मजबूत जापान भारत के लिए प्रगति का रास्ता तय कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर शिंजो ने कहा कि मोदी की नीतियां बुलेट ट्रेन की ही तरह हैं। इन नीतियों को लागू करने के लिए तेजी और गति बहुत मायने रखती है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे का दूसरा दिन शनिवार को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी वार्षिक शिखर वार्ता आयोजित होगी। भारत की पहली बुलेट ट्रेन के नेटवर्क को लेकर भी दोनों देशों के बीच चर्चा होगी। जिसके लिए करीब 98 हजार करोड़ रूपए के अनुबंध के साथ महत्वपूर्ण समझौते की संभावना जताई जा रही है। यह भी कहा गया है कि वार्ता के बाद दोनों ही प्रधानमंत्री वाराणसी भी पहुंचेगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली गंगा आराती में भी सम्मिलित होंगे।

इस तरह के द्विपक्षीय निर्णय को लेकर दोनों देशों के नेताओं और राजनयिकों द्वारा आपसी करारों की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी। बीते वर्ष टोक्यो में आयोजित की गई शिखर वार्ता के दौरान दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने आपसी चर्चा और करार किए थे। इनकी भी समीक्षा इस यात्रा में की जाएगी। दरअसल दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ सामरिक समन्वय कर सहमति जताई थी। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -