बच्चों संग पार्क आई महिला को साथ चलने का कहने लगा जावेद, नहीं मानी तो..

बच्चों संग पार्क आई महिला को साथ चलने का कहने लगा जावेद, नहीं मानी तो..
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार, 17 सितंबर 2024 को एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर जावेद नाम के व्यक्ति ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। यह घटना बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक पार्क में हुई, जहाँ महिला अपने दो बच्चों के साथ घूमने आई थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जावेद को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला बारादरी इलाके की रहने वाली है और अक्सर इस पार्क में घूमने आया करती थी। मंगलवार को जब वह बच्चों के साथ पार्क में आई, तो जावेद वहां पहुंचा और महिला से छेड़खानी करते हुए उसके साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गई, जिससे नाराज होकर जावेद ने अपने पास छिपाई हुई ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। उसने महिला का गला काटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने खुद को बचा लिया और घायल अवस्था में चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जावेद को पकड़कर उसकी पिटाई की।

इसके बाद, पुलिस को सूचित किया गया, जिसने जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि जावेद और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों एक ही समुदाय के हैं। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

मौसी के घर गई थी छात्रा, 7वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान और...

'जिस दिन आरोपियों को सजा मिलेगी, हमारी जीत होगी', बोले कोलकाता-कांड के पीड़िता के पिता

लखनऊ में महिला इंस्पेक्टर का अपहरण, केस वापस लेने का दबाव, नई FIR दर्ज

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -