सलमान-शाहरूख के साथ रूखे व्यवहार को मियांदाद ने बताया गलत

सलमान-शाहरूख के साथ रूखे व्यवहार को मियांदाद ने बताया गलत
Share:

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर क्रिकेट की पिचों पर उछल-उछलकर विरोध जताने वाले पूर्व पाकिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत सरकार पर तंज कसा है। मियांदाद ने भारत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को हिटलरशाही बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के समाचार चैनल से चर्चा करते हुए कहा कि भारत द्वारा जल्द भाषा और धर्म के आधार पर 54 छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा।

पूर्व क्रिकेटर ने इस मसले पर कहा कि भारत में वर्तमान हालात ऐसे ही हैं जैसे हिटलर के समय जर्मनी में थे। भारत में सिख अलग देश खालिस्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के संबंधी जावेद मियादाद द्वारा भारत में बढ़ती सहिष्णुता के मसले पर चर्चा की गई।

जिसमें उन्होंने बाॅलीवुड के लोकप्रिय स्टार शाहरूख खान के बयान पर उपजने वाले विवाद की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में शाहरूख खान और सलमान खान के कारण जाना जाता है। जिस तरह का व्यवहार सलमान और शाहरूख से किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इस मामले में जावेद मियांदाद ने कहा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे ने निमंत्रित किया था तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था मगर अब वही शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि जावेद मियादाद अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के समधि हैं। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जावेद मियांदाद भारत विरोधी रूख के लिए जाने जाते हैं। मगर उनके भारत विरोधी बयान पर नेताओं द्वारा भारत की संप्रभुता पर प्रश्नचिन्ह लगाने की बात कही जा रही है। दरअसल भारत अपने देश में लिए जाने वाले निर्णयों और स्थितियों के लिए स्वतंत्र है। भारत में जो भी विपरीत स्थितियां हैं उनके लिए भारत किसी और देश की प्रतिक्रिया नहीं चाहता है। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -