JDU ने कहा, लालू प्रसाद यादव को करना चाहिए समाज की समीक्षा
JDU ने कहा, लालू प्रसाद यादव को करना चाहिए समाज की समीक्षा
Share:

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी घर बैठकर राजनीति नहीं की। उन्होंने विकास को आधार बनाया है और वे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा से यह तय होगा कि विभाग में किसने कितना काम किया है। हालांकि इसके उलट पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव परिवार की ही समीक्षा करते हैं। यह बात जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने  कही 

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद , सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई समीक्षा को नहीं समझ सकते हैं। लालू प्रसाद यादव को परिवार से अलग हटकर समाज की समीक्षा करनी होगी। ये उनके पुत्रों के लिए बेहतर होगा। यह बात जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार तो लोगों के बीच में रहे हैं।

उन्होंने दस यात्राएं निकाली हैए जिसमे न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यावाद यात्रा, प्रवास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, विश्वास यात्रा और निश्चय यात्रा शामिल है। उन्होंने यात्राओं को लेकर लोगों से जानकारी भी चाही है। लालू प्रसाद यादव, परिवार भक्ति में लगे हैं और वे मतदाता को लेकर गंभीर नहीं हैं। अब उन्हें वोटर अपना नेता नहीं मानेगा।

तेजस्वी यादव ने लगाए नीतीश कुमार की कैबिनेट पर भ्रष्टाचार के आरोप

बिहार में 50 पार के नाकाबिल निकम्मे शिक्षक होंगे जबरन रिटायर

अवैध निर्माण के आरोपों से घिरे बुक्कल नवाब, 6.94 करोड़ की रिकवरी का मिला नोटिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -