झारखंड: फैक्ट्री की चिमनी में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत की आशंका !

झारखंड: फैक्ट्री की चिमनी में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत की आशंका !
Share:

रांची: झारखंड के हजारीबाग में एक बड़ा हादसा हुआ है। बरही के रियाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पवन पुत्रा स्टील फैक्ट्री की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के कारण कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 70 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। सभी घायल मजदूरों को तुरंत आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखने तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

आरोग्यम अस्पताल ने बताया कि हादसे के बाद वहां सात मजदूरों को लाया गया था। इन मजदूरों में जितेंद्र कुमार नाम के एक शख्स की मौत हो गई है। अन्य घायल मजदूरों को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है। सभी घायल मजदूर आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से काम करते थे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उनके साथ विधायक और निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला भी मौजूद हैं। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भी उपस्थित हैं। अधिकारियों ने कहा है कि घटना में जो भी दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

'कांग्रेस ने दलित समुदाय को धोखा दिया..', ऐसा क्यों बोले पूर्व सीएम के बेटे विजयेंद्र ?

अमेरिका तक पहुंची हिंसा की आंच, कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश बनाने वाले मुजीबुर रहमान की ही तस्वीरें उतार फेंकी, दूतावास पर हमला

बांग्लादेश हिंसा पर INDIA गठबंधन के कई नेताओं से जुदा है कांग्रेस सांसद शशि थरूर की राय ! जानिए क्या कहा?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -