इमरान अली के घर से मिला 500 Kg गौमांस, 17 जिन्दा गायों को पुलिस ने छुड़ाया

इमरान अली के घर से मिला 500 Kg गौमांस, 17 जिन्दा गायों को पुलिस ने छुड़ाया
Share:

रांची: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गोहत्या का हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गाय को मार कर उसका माँस बेचने के जुर्म में 2 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गोहत्यारों के कब्जे से 500 किलो गोमाँस भी बरामद किया है। इस माँस के खरीदार 3 ग्राहकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। यही नहीं पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 17 गायों को कटने से भी बचाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार (24 दिसंबर) को जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जमशेदपुर से 30 किमी दूर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहाँ हल्दीपोखर गाँव में पुलिस को गोकशी की ख़ुफ़िया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान अली के घर पर दबिश दी। सूचना सही पाई गई और मौके से पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इन आरोपितों में शमीम उर्फ़ पप्पू भी शामिल है। पप्पू इमरान अली का साथी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमरान अली अपने ही घर में गायों को काट कर माँस बेचता था। पुलिस को देखते ही वो दीवाल फाँद कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने जिन्दा गायों को अपने साथ लेते हुए आरोपितों पर झारखंड गोधन पशु वध निषेध अधिनियम 2005 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया है, जहाँ से आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद हुई जिन्दा गायों को गौशाला के अधिकारी के सौंप दिया गया है। बता दें कि झारखंड में गोवंशीय पशुओं की हत्या और उनके माँस की बिक्री पर प्रतिबंध है।

बहन के प्रेमी के टुकड़े कर कुत्तों को खिला दिए, पुलिस से बोला- नहीं मिलेगी लाश

दिनभर मोबाइल पर गेम खेलता था 10 साल का बच्चा, माँ ने डांटा तो लगा ली फांसी

पेंशन के पैसे नहीं दिए, तो पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता पर भी किया वार

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -