शाहरुख खान के गाने ‘झूमे जो पठान’ ने रचा ये नया इतिहास

शाहरुख खान के गाने ‘झूमे जो पठान’ ने रचा ये नया इतिहास
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शाहरुख़ ख़ान और उनकी फ़िल्में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती दिखाई दे रही हैं। बीते वर्ष जब शाहरुख़ 'पठान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आए, तो उनकी वापसी ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। इस फ़िल्म ने सीधे 1000 करोड़ का व्यवसाय कर निर्माताओं को मालामाल कर दिया। 2023 शाहरुख़ के लिए बेहद खास साबित हुआ। 'पठान' के पश्चात् उन्होंने 1100 करोड़ कमाने वाली 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की।

वही इस बीच, शाहरुख़ ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, 2023 के सबसे ट्रेंडिंग गानों में से एक, 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज हासिल किए हैं, यानी इसे 100 करोड़ बार देखा जा चुका है। यह शाहरुख़ की फ़िल्म का दूसरा गाना है जिसने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने इस गाने को गाया तथा कंपोज किया। 'झूमे जो पठान' 22 दिसंबर 2022 को यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जबकि फ़िल्म जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'झूमे जो पठान' के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया एवं चार्टबस्टर पर ट्रेंड करने लगा था। सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस गाने पर जमकर रील्स भी बनाई थीं। गाने में शाहरुख़ खान एवं दीपिका पादुकोण की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। बॉस्को सीजर ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। यह शाहरुख़ का दूसरा गाना है जिसे एक अरब बार देखा गया है। 

वही इससे पहले शाहरुख़ एवं अनुष्का शर्मा की फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का गाना 'तुझमें रब दिखता है' को 100 करोड़ बार देखा गया था। आमतौर पर, 'झूमे जो पठान' यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पाने वाला 21वां भारतीय म्यूजिक वीडियो है। वहीं, 'हनुमान चालीसा' 4 बिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है तथा यूट्यूब पर 2+ बिलियन व्यूज वाला एकमात्र भारतीय वीडियो है। शाहरुख़ खान की 'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था तथा इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। शाहरुख़-दीपिका के अतिरिक्त जॉन अब्राहम ने फ़िल्म में विलेन का रोल निभाया था। हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'पठान' दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली दूसरी फ़िल्म है।

बुरा हुआ मलाइका अरोड़ा की माँ का हाल, सँभालते नजर आए अरहान

रकुलप्रीत भी हुई नेपोटिजम का शिकार, खुद किया ये खुलासा

मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन के लिए पत्नी संग पहुंचे अरबाज, फैंस हुए खुश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -