JJP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन्हें मिला टिकट?

JJP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन्हें मिला टिकट?
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) एवं चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने हरियाणा चुनाव एक साथ लड़ने की घोषणा की है। दोनों दलों ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि इस रणनीतिक गठबंधन का उद्देश्य कांशी राम एवं चौधरी देवी लाल की सांस्कृतिक और राजनीतिक विचारधाराओं से प्रेरित होकर राज्य के विकास के लिए एक मजबूत स्तंभ बनना है।

जानिए किन्हें मिला टिकट:
उचाना - दुष्यंत चौटाला
डबवाली - दिग्विजय चौटाला
जुलाना - अमरजीत ढांडा
दादरी - राजदीप फौगाट
गोहाना - कुलदीप मलिक
बावल - रामेश्वर दयाल
मुलाना - डॉ. रविंद्र धीन
रादौर - राजकुमार बुबका
गुहला - कृष्ण बाजीगर
जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
नलवा - विरेंद्र चौधरी
तोशाम - राजेश भारद्वाज
बेरी - सुनील दुजाना सरपंच
अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव
होडल - सतवीर तंवर

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम):
सढौरा - सोहेल
जगाधरी - डॉ. अशोक कश्यप
सोहना - विनेश गुर्जर
पलवल - हरिता बैंसला

कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव:
जननायक जनता पार्टी 70 सीटों पर और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने अपने समर्थकों को आश्वासन दिया कि पिछली गलतियों को दोहराया नहीं जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। जननायक जनता पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन को हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में देखा जा रहा है। यह गठबंधन दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाने की महत्वकांक्षा रखता है।

'अलग पार्टी तो आपको बनानी ही पड़ेगी', CM योगी से ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?

'जितनी होगी AAP से दूरी, उतना कांग्रेस के लिए बेहतर', प्रताप सिंह का बड़ा बयान

'मुख्यमंत्री जी को सदमा लगा है क्या...', CM योगी के बयान पर अखिलेश का हमला

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -