कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी! जानिए क्या है पूरा मामला?

कंगना रनौत की होगी गिरफ्तारी! जानिए क्या है पूरा मामला?
Share:

जानी मानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा विवाद अब एक नई मोड़ पर पहुँच गया है। दोनों के बीच की बहस और बयानबाजी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बनती रही है। अब जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि कंगना बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। शनिवार, 20 जुलाई को भी उनकी पेशी थी, मगर कंगना कोर्ट में अनुपस्थित रहीं, जिसकी वजह से जावेद ने कोर्ट से एक्शन की मांग की है।

कंगना रनौत ने कोर्ट से पेशी पर स्थायी छूट की मांग की थी, जो कि खारिज कर दी गई। तत्पश्चात, जावेद अख्तर के अधिवक्ता, जय भारद्वाज ने एक नई याचिका दायर की। उन्होंने कहा, "कंगना का आवेदन खारिज होने के बावजूद, उन्होंने विभिन्न तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुईं और छूट के लिए आवेदन किया। 1 मार्च, 2021 को उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया था। उन्होंने कई बार अनजाने में अदालती कार्यवाही में देरी करने की कोशिश की। इस स्थिति में, कंगना की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।"

जानिए पूरा मामला:-
कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच विवाद की शुरुआत मार्च 2016 में मुंबई के एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी। कंगना और ऋतिक रोशन के बीच कथित अफेयर और ईमेल भेजने की खबरें तब काफी चर्चा में थीं। कहा जाता है कि जावेद अख्तर ने कंगना को अपने घर पर बुलाकर ऋतिक से माफी मांगने को कहा था। इसके बाद, 2021 में कंगना ने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर के साथ अपनी मुलाकात को मानहानिकारक बताया। इस पर जावेद अख्तर ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। कंगना ने भी अख्तर के खिलाफ उसी कोर्ट में शिकायत की थी, लेकिन अख्तर के खिलाफ कार्रवाई को दिंडोशी सत्र न्यायालय ने रोक दिया था।

तो इस कारण अभिषेक बच्चन ने तलाक वाले पोस्ट को किया था लाइक?

'मैं झाड़ू पोछा भी मार लूंगा', आखिर क्यों अनुराग कश्यप के सामने गिड़गिड़ाने लगे थे विक्की कौशल?

पिता ऋषि कपूर संग रिश्ते पर सालों बाद बोले रणबीर कपूर, कही ये बड़ी बात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -