केजरीवाल सरकार ने रोका महिला आयोग का फंड ! स्वाति मालीवाल बोलीं- 181 महिला हेल्पलाइन बंद कर दी
केजरीवाल सरकार ने रोका महिला आयोग का फंड ! स्वाति मालीवाल बोलीं- 181 महिला हेल्पलाइन बंद कर दी
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) और उसी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी AAP की बहादुर सिपाही के नाम से मशहूर स्वाति मालीवाल पर सीएम अरविन्द केजरीवाल के PA बिभव कुमार के हमले के बाद से पूरी पार्टी उनके खिलाफ हो गई है। अब दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आज मंगलवार को दावा किया कि AAP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार महिला आयोग को बंद करने पर अड़ी हुई है और उसने 181 महिला हेल्पलाइन को भी बंद कर दिया है।

मीडिया से बात करते हुए मालीवाल ने कहा कि, आठ सालों में दिल्ली महिला आयोग ने 1,70,000 मामलों की सुनवाई की। लेकिन जब से मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, पूरी दिल्ली सरकार DCW को बंद करने पर अड़ी हुई है। दिल्ली सरकार ने 6 महीने से महिला आयोग के लिए एक रुपया भी फंड के तौर पर जारी नहीं किया है। हम यह भी देख रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने इस साल के लिए DCW के बजट में 30% की कटौती की है।  उन्होंने दावा किया कि, DCW अध्यक्ष का पद अभी भी खाली है और अब 6 महीने हो गए हैं। दो अन्य पद भी खाली हैं। दिल्ली सरकार ने 181 हेल्पलाइन बंद कर दी है। यह शर्मनाक है कि दुनिया की बलात्कार राजधानी माने जाने वाले राज्य की 181 हेल्पलाइन बंद कर दी गई है।मालीवाल ने आगे कहा कि, मैंने सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पूछा है कि वे ऐसा कैसे कर सकते हैं। जिस राज्य का महिला आयोग सक्षम नहीं है, वहां की महिलाओं की सुरक्षा कैसे हो सकती है? मेरा मानना ​​है कि सरकारें नहीं चाहती हैं कि महिलाएं सक्षम हों। मुझे लगता है कि सरकार को उन महिलाओं से परेशानी है जो सवाल उठाती हैं।

इससे पहले आज स्वाति मालीवाल ने भी 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं यह पत्र इस ओर ध्यान दिलाने के लिए लिख रही हूं कि कैसे दिल्ली सरकार जनवरी 2024 में अध्यक्ष पद से मेरे इस्तीफे के बाद से DCW को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है। यह बेहद अफसोस की बात है कि 2015 से मैंने जो सिस्टम बड़ी मेहनत से बनाए थे, उन्हें सरकार द्वारा नष्ट किया जा रहा है।"

जिस महिला को मृत समझकर पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 53 दिन बाद वो निकालने पहुंची 'लाड़ली बहना योजना' की राशि और...

मुस्लिम महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाल पकड़कर एक किलोमीटर सड़क पर घसीटा...! ना कोर्ट ने लिया संज्ञान, ना राजनेताओं ने दिया बयान

क्या सदन में गलतबयानी को लेकर राहुल गांधी पर होगी कार्रवाई ? बांसुरी स्वराज ने लोकसभा स्पीकर को दिया नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -