CM पद से इस्तीफा देकर नए अभियान पर निकले केजरीवाल, AAP नेता ने बताया प्लान

CM पद से इस्तीफा देकर नए अभियान पर निकले केजरीवाल, AAP नेता ने बताया प्लान
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए मिशन पर निकलने वाले हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि 5 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव का मतदान है। अरविंद केजरीवाल भाजपा की साजिशों से लड़कर जेल से बाहर आ चुके हैं और वे हरियाणा चुनाव में धुआंधार प्रचार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पाठक के अनुसार, केजरीवाल कल यानी शुक्रवार से अपना प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पाठक ने बताया कि अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को हरियाणा में पहला रोड शो निकालेंगे। वे राज्य में 13 रोड शो करने वाले हैं, जिसमें हरियाणा के 11 जिले की विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। हरियाणा में परिवर्तन और भाजपा की शिकस्त की भविष्यवाणी करते हुए पाठक ने कहा कि केजरीवाल आगे के प्लान अगले कुछ दिन में तय करेंगे। संदीप पाठक ने आगे कहा कि यदि आप हरियाणा की सियासत को देखेंगे, तो इस बार भाजपा वहां बुरी तरह हार रही है। बीते 10 वर्षों से वहां भाजपा का शासन है। जनता को तो छोड़ दो, भाजपा को भी खुद भी विश्वास नहीं था, इसीलिए आखिरी साल में सीएम को बदल दिया। 

पाठक ने आगे कहा कि, इसलिए सवाल तो उठता है कि आखिर ऐसा करने की क्या जरूरत आ गई थी ? जिस तरह से इन्होंने किसानों, जवानों का अनादर किया, माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया, उससे भाजपा को तो खुद ही पता है कि इस बार वो जाने वाली है। संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा जा रही है और राज्य में परिवर्तन आ रहा है, तो बड़ा सवाल यह है कि जनता किसको मौका देगी। चूंकि जनता ने सभी पार्टियों को वहां मौका देकर देख लिया है। मगर, क्या इन पार्टियों ने उनके लिए कोई कार्य किया। ऐसे में जनता अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करेगी, क्योंकि लोगों ने दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार देखी है।

एक सवाल के जवाब में AAP नेता ने कहा कि हमारा काम किसी पार्टी को नीचा दिखाना नहीं है। चाहे जो भी सियासी दल सामने आएगी, हम उससे लड़ेंगे। हमारा मुद्दा स्कूल, अस्पताल, बेरोजगारी और महिलाओं का मान-सम्मान है। हम इन मुद्दों के साथ जनता में जाएंगे। अब जनता को निर्धारित करना है कि वह किसके साथ जाएगी। हमें अपना धर्म निभाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी तक़रीबन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

15 साल पुराने 30 लाख वाहन को कबाड़ में बदलने जा रही तेलंगाना सरकार !

'केंद्र में जल्द सरकार बनाएगा INDIA गठबंधन..', सीएम सिद्धारमैया का बड़ा दावा

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, जनता से की ये अपील

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -