'खान सर' को मिला 'बिहार केसरी पुरस्कार'

'खान सर' को मिला 'बिहार केसरी पुरस्कार'
Share:

पटना: बिहार के पहले मुख्यमंत्री एवं बिहार केसरी के नाम से जाने-जाने वाले श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती है। इस मौके पर प्रदेश के साथ ही देश के मशहूर टीचर खान सर को बिहार केसरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दे कि खान सर बिहार ही नहीं पूरे देश में युवाओं के बीच बहुत मशहूर हैं। उनके पढ़ाने की शैली की बहुत चर्चा होती है।

वही अपने इसी अनूठे अंदाज के कारण वो अक्सर ख़बरों में भी रहते हैं। छात्रों से जुड़े मुद्दों पर वो खुलकर अपनी बात रखते हैं। साथ ही जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए भी आगे रहते हैं। एक टेलीविज़न शो में खान सर ने अपने छात्रों के संघर्ष की कहानी सुनाई थी। उन्होने कहा था, 'यूपीएसी देश का सबसे मुश्किल परीक्षा है। वर्ष भर की फीस 2।5 लाख रुपये होती है। लेकिन उस चीज को हमने 7।5 हजार रुपये में कर दिया। हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम हैं। एक बार लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए। हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है।

तत्पश्चात, उससे परेशानी पूछी तो उसने बताया कि शाम को उसे दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है। इतना ही नहीं एक लड़का बालू भरता था, उससे फीस देता था। हम कैसे फीस ले लेंगे। हमारा हाथ कांप गया। खान सर की ये बातें सुनकर वहां उपस्थित सेलिब्रिटी की आंखों में आंसू आ गए थे। पढ़ने वाले निर्धन बच्चों की समस्याएं देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों के कारण किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे। 

'अगर आज श्रीराम और कृष्ण होते उन्हें जेल भेज देता...', इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अमर्यादित टिप्पणी ने मचाया बवाल

रिटायर्ड कर्मचारी के खाते में अचानक आ गए 1 लाख रूपये, फिर जो किया उसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

'बस भाजपा टिकट दे दे, डिप्टी सीएम सिंहदेव के खिलाफ लड़ जाऊंगा चुनाव', कांग्रेस MLA ने दिया खुला ऑफर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -