किम जोंग ने कुछ इस तरह किया पुतिन का स्वागत, सामने आया VIDEO
किम जोंग ने कुछ इस तरह किया पुतिन का स्वागत, सामने आया VIDEO
Share:

बुधवार तड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुंचे जहां कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे पर रिसीव करने के पश्चात् किम पुतिन के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुए। पुतिन ने पूरी दुनिया विशेषकर पश्चिमी देशों की नींद उड़ाते हुए कहा कि दोनों देश अमेरिकी प्रतिबंधों को दूर करने के लिए एक-दूसरे को सहयोग करना चाहते हैं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग के हवाईअड्डे पर पुतिन से मुलाकात की। उत्तर कोरिया की एक न्यूज एजेंसी ने कहा कि उन्होंने हाथ मिलाया और गले मिले और बाद में किम पुतिन के साथ कार में बैठकर उन्हें प्योंगयांग के कुमसुसन स्टेट गेस्ट हाउस तक ले गए। एजेंसी ने उनकी मुलाकात को एक ऐतिहासिक घटना बताया जो दोनों देशों की मित्रता एवं एकता की 'अजेयता और स्थायित्व' को दिखाती है। उत्तर कोरिया पूरे विश्व से अलग-थलग रहने वाला देश है जहां पुतिन 24 वर्षों में पहली बार गए हैं। यहां विदेशी नेता न के बराबर देखने को मिलते हैं। ऐसे में पुतिन की कोरिया यात्रा स्वयं कोरिया के लिए एक बड़ा इवेंट था जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई थीं।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें हवाईअड्डे पर बड़े-बड़े रेड कार्पेट बिछाए जा रहे हैं। किम रेड कार्पेट पर खड़े होकर पुतिन की प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही पुतिन अपने विमान की सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं, किम आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाते हैं तथा इसके बाद दोनों नेता बड़ी ही गर्मजोशी से गले मिलते नजर आते हैं। दोनों नेता कुछ देर रुककर बातचीत करते हैं तथा पुतिन एक बार फिर किम को गले लगाते हैं तत्पश्चात, किम उन्हें चलने का इशारा करते हैं। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े आंकड़े में बाइक सवार सुरक्षा बलों के बीच पुतिन एवं किम का काफिला आगे बढ़ रहा है। गगनचुंबी इमारतों के बीच बनी चौड़ी सड़क पर गुजरते काफिले का यह वीडियो तड़के सुबह का लग रहा है। वीडियो में पुतिन अपनी कार से निकलते नजर आ रहे हैं। वो किम जोंग उन के साथ बातचीत करते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। पुतिन 24 वर्षों में उत्तर कोरिया की अपनी पहली यात्रा पर हैं। किम से मिलने के पश्चात् पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है जिसकी वो प्रशंसा करते हैं। 

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध आरम्भ किया था। पुतिन ने कहा कि दोनों देश न्याय, संप्रभुता के लिए पारस्परिक सम्मान, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की स्थापना में बाधा डालने की पश्चिमी प्रयासों का मजबूती से विरोध करना जारी रखेंगे। पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कोरिया यूक्रेन में रूस के युद्ध को जारी रखने के लिए जरूरी हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। बदले में रूस उसे आर्थिक सहायता एवं टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है जिसे लेकर डर है कि किम उसे अपने परमाणु कार्यक्रम में उपयोग कर सकते हैं। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन की तस्वीरों एवं रूसी झंडों से सजाया गया था। एक इमारत पर लगे बैनर में लिखा गया था, 'हम रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।' पुतिन ने उत्तर कोरिया में यह भी कहा कि रूस और उत्तर कोरिया पश्चिमी देशों द्वारा नियंत्रित नहीं हैं तथा ये देश व्यापार और एक पेमेंट सिस्टम बनाएंगे जो मिलकर देशों के खिलाफ प्रतिबंधों को तोड़ देंगे। उन्होंने कोरिया और रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को अवैध और एकतरफा प्रतिबंध बताया। पुतिन ने कहा कि दोनों देश पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा में भी अपने सहयोग को बढ़ाएंगे।

अयोध्या राम मंदिर पर हुई गोलीबारी, सुरक्षा में तैनात जवान की हुई मौत

'आग की लपटों में पुस्तकें भलें जल जाएं, लेकिन ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं', नालंदा विश्वविद्यालय में बोले PM मोदी

लिव-इन-रिलेशनशिप में रही लड़की, नया बॉयफ्रेंड बनते ही दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -