अकबर और नेताजी बोस से जुड़ा है 22 जून का इतिहास, हुई थी यादगार घटनाएं

अकबर और नेताजी बोस से जुड़ा है 22 जून का इतिहास, हुई थी यादगार घटनाएं
Share:

इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं अंकित हैं, उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी अहम घटना भी शामिल है। वर्ष 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को आवाम की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के अंदर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।

इस दिन हुई अन्य ऐतिहासिक घटनाएं :-

1555: मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को अपन वारिस घोषित किया।

1906: स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911: किंग जॉर्ज पंचम ने इंग्लैंड का राजपद संभाला।

1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' का गठन किया।

1941: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर हमला किया।

1944: अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की सहायता के लिए कानून बनाया।

1981: अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

1986: अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने ऐतिहासिक 'हैंड ऑफ गॉड' गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी को लगा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत हासिल करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा।

2009: 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में नज़र आया।

मजबूत वैश्विक संकेतों से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जबरदस्त बढ़त

SBI में खाता खुलवाना हुआ बिलकुल आसान, बिना कागज़ात के महज 5 मिनिट में खुल जाएगा अकाउंट

पेट्रोल-डीज़ल के भाव में फिर हुआ इजाफा, जानिए आज के दाम

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -