जानिए उस पेंटर के बारें में जिसने भारतीय महलों में देवी-देवताओं की बनाई पेटिंग

जानिए उस पेंटर के बारें में जिसने भारतीय महलों में देवी-देवताओं की बनाई पेटिंग
Share:

भारत के कई महलों में आपने देवी-देवताओं की खूबसूरत पेंटिंग्स देखी होंगी, जो आज भी उन महलों की शोभा बढ़ा रही हैं। कभी-कभी कुछ पेंटिंग्स बिगड़ी हुई हालत में होती हैं, तो कुछ सुधरी हुई। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन अद्भुत पेंटिंग्स को किसने बनाया होगा? ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि ये किसी भारतीय कलाकार का काम होगा, लेकिन जब आपको पता चले कि इन्हें एक विदेशी कलाकार ने बनाया है, तो शायद आपको हैरानी हो।

किसने बनाई देवी-देवताओं की पेंटिंग्स?: इन पेंटिंग्स को पौलेंड के कलाकार स्टीफेन नोर्बलिन ने बनाया था। दरअसल, 1939 में जब जर्मनी ने पौलेंड पर हमला किया, तब स्टीफेन नोर्बलिन और उनकी फिल्म स्टार पत्नी को अपना देश छोड़कर भागना पड़ा। वो अमेरिका जाना चाहते थे, लेकिन रोमानिया, तुर्की और इराक होते हुए भारत पहुंचे और यहां छह साल तक रहे। भारत में रहते हुए, वो भारतीय राजाओं के संपर्क में आए और उन्हें महलों को पेंटिंग्स से सजाने का काम मिला।

महाभारत और रामायण का वर्णन: 1941 से 1946 के बीच स्टीफेन नोर्बलिन ने कई भारतीय महलों में पेंटिंग्स बनाई। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की छवियां, महाभारत और रामायण के दृश्य, बाघ, तेंदुए और हाथियों की तस्वीरें बनाई। आज भी उनकी बनाई पेंटिंग्स राजस्थान के प्रसिद्ध उम्मेद भवन और गुजरात के मोरबी के महलों में देखी जा सकती हैं। उम्मेद भवन, जो पहले जोधपुर के शासक का घर था, अब एक लग्जरी होटल के रूप में प्रयोग होता है।

3 महीने में 194 नक्सली ढेर..! अमित शाह बोले- अंतिम साँसें गिन रहा नक्सलवाद

ये एक्टर बना TV का सबसे हाई-पेड होस्ट

'मुझे BIGG B से डर लगता है', सलमान खान के सामने बोली रेखा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -