लोकसभा चुनाव: जब लालू को चुनाव प्रचार के दौरान लगी भूख और फिर...

लोकसभा चुनाव: जब लालू को चुनाव प्रचार के दौरान लगी भूख और फिर...
Share:

प्रयागराज : बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी बिंदास कार्यशैली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लगभग 28 साल पहले वे एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। लेकिन संबोधन के पहले ही उन्हें भूख लग आई। कुछ न मिलने पर उन्हें चूड़ा और दही खिलाने का सुझाव दिया गया। एजी ब्रदरहुड के कर्मचारियों ने एक पाव चूड़ा और एक पाव दही सिविल लाइंस से मंगवाया।

लालू ने हजारों लोगों की भीड़ में मंच पर ही बैठकर बेझिझक चूड़ा और दही से अपनी भूख शांत की। पेट भर जाने के बाद लालू ने चुनावी सभा को संबोधित किया। 1991 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद लोकसभा सीट से जनता दल ने सरोज दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा की ओर से श्यामाचरण गुप्ता प्रत्याशी थे। सरोज दुबे दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं थीं, वे यशलोक हॉस्पिटल चौराहा के निकट अपने निजी आवास में रहती थीं। उनके पति जेएन दुबे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति थे।

जद उम्मीदवार सरोज दुबे के पति जेएन दुबे ने घर से चुनाव कार्यालय संचालित करने से इंकार कर दिया था। लिहाजा, केंद्रीय चुनाव कार्यालय पार्क रोड स्थित एक प्राइवेट आवास में दो कमरे के किराए पर खोला गया। टिकट पाने के लिए सरोज दुबे को काफी जोर लगाना पड़ा था। तत्कालीन राष्ट्रीय नेताओं जार्ज फर्नांडिस, पूर्व स्पीकर रवि रे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वीटो लगाकर उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिलवाया था और इस चुनाव में सरोज ने जीत भी दर्ज की थी।

खबरें और भी:-

इंदौर से चुनाव लड़ने पर खुद लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कही ऐसी बात

केजरीवाल ने लगाया कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम

फरीदाबाद पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, आजाद ने बोला बीजेपी पर हमला

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -