लालू प्रसाद यादव की देश बचाओ रैली आज,सत्ता विरोधी होंगे सक्रिय
लालू प्रसाद यादव की देश बचाओ रैली आज,सत्ता विरोधी होंगे सक्रिय
Share:

पटना- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली आज से प्रारंभ होगी। इस रैली में यादव परिवार प्रमुखतौर पर नज़र आएगा। रैली  हेतु बिहार राज्य की राजधानी में तैयारियाॅं प्रारंभ हो गई हैं। आरजेडी की देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद होंगे। रैली से पहले वे तैयारियों का जायजा लेंगे। बता दे कि राज्य में रैली को लेकर उत्साह बना हुआ है आरजेडी समर्थक पूरे उत्साह से रैली की तैयारियों में लगे हैं।

राज्य के करीब 20 जिलों में बाढ़ से जो नुकसान हुआ उसे लेकर भी रैली में नेता अपने उद्बोधन में अपनी बात कह सकते हैं। रैली को लेकर स्वागत द्वार, तोरण द्वार, मंच आदि सजाए गए हैं। पटना में लालटेन के चित्रों से युक्त बैनर, पोस्टर नज़र आ रहे हैं। लालटेन आरजेडी का चिन्ह है। पटना के गांधी मैदान में रैली के लिए बुलाया जाए। राज्य के चारों तरफ से बसे ट्रेन, निजी वाहनों के अलावा नाव से भी समर्थकों को पटना लाया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से भी बड़े पैमाने पर लोगों को रैली में लाया जा रहा है। आरजेडी समर्थक रैली में बड़े पैमाने पर जुटने प्रारंभ हो गए हैं। जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रैली में शामिल होंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि एक्स सीएम अखिलेश यादव 30 अगस्त को आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री आजमगढ़ में थाना जियनपुर कोतवाली के ग्राम नत्थूपुर निकट अंजान शहीद बिहार बाजार में अमर शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार का विरोध किया जाएगा।

बिहार विधानमंडल में सृजन घोटाले को लेकर हुआ जोरदार हंगामा

बिहार बाढ़: सर्वेक्षण करने के बाद PM मोदी ने 500 करोड़ की सहायता राशि देने का किया एलान

सृजन घोटाले में अफसर, नेता और पत्नियों का गठजोड़ सामने आया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -