लैंड रोवर ने रेंज रोवर SV का नया ऑडिशन किया गया लॉन्च

लैंड रोवर ने रेंज रोवर SV का नया ऑडिशन किया गया लॉन्च
Share:

लैंड रोवर ने रविवार, 30 सितंबर को अपनी नई रेंज रोवर SV का रणथंभौर एडिशन पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 4 करोड़ 98 हजार रुपये रखी गई है। यह विशेष संस्करण भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है और यह ब्रांड की पहली लिमिटेड वेरिएंट SUV है, जिसमें एक रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट भी शामिल है। आइए जानते हैं इस शानदार कार की विशेषताओं के बारे में।

सीमित संख्या में उपलब्ध

इस रेंज रोवर के खास वेरिएंट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे केवल 12 ग्राहक ही खरीद पाएंगे। भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ 12 यूनिट्स उपलब्ध हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। लैंड रोवर कंपनी का दावा है कि यह एडिशन बाघ से प्रेरित है, जो इसे एक अद्वितीय पहचान प्रदान करता है।

कार का एक्सटीरियर

रेंज रोवर SV के एक्सटीरियर्स पर SV डिवीजन ने बेस्पोक ब्लैक फिनिश का उपयोग किया है, जो रेड कलर के साथ मिलता है। इस डिज़ाइन में बाघ की बॉडी पर बनी धारियों की तरह के तत्वों का समावेश किया गया है, जो टेलगेट और 23 इंच डार्क अलॉय व्हील्स पर नजर आते हैं। यह आकर्षक लुक कार को एक प्रीमियम फील देता है।

इंटीरियर्स और आराम

कार के केबिन की बात करें तो इसमें सीटों पर कॉरवे और पर्लिना सेमी-एनालाइन लेदर का उपयोग किया गया है, जो कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आता है। इसके अलावा, रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन में कस्टमाइज स्कैटर कूशन्स, क्रोम हाइलाइट्स, लाइट वेंज विनीर और व्हाइट सिरेमिक डायल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

फीचर्स की भरमार

इस खास वेरिएंट में पीछे के यात्रियों के लिए पूरी तरह से फोल्डेबल सीटें, एक पावर्ड टेबल और एक रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट दिया गया है। ये सभी फीचर्स इसे मानक रेंज रोवर SV से अलग बनाते हैं और यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।

पावरट्रेन

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन को 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन पावर देता है, जो 394bhp की पीक पावर और 550nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को रेंज रोवर के ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट के साथ भी जोड़ा गया है, जिसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है।​ लैंड रोवर का रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन एक बेहद खास और प्रीमियम SUV है, जो सीमित संख्या में उपलब्ध है और शानदार फीचर्स के साथ आती है। इसकी डिजाइन और प्रदर्शन दोनों ही इसे भारतीय बाजार में एक अनूठा विकल्प बनाते हैं। अगर आप एक लग्जरी SUV की तलाश में हैं, तो यह रेंज रोवर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

'मोदी को हटाने तक मैं नहीं मरूंगा..', खड़गे के बयान पर क्या बोले अमित शाह?

'अमित शाह मुझे खत्म करना चाहते हैं', ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे?

'झूठ बोलने की मशीन हैं राहुल गांधी..', अग्निवीर वाले दावे पर भड़के अमित शाह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -