जानिए किस फिल्म से शुरू हुआ डबल रोल का चलन

जानिए किस फिल्म से शुरू हुआ डबल रोल का चलन
Share:

आपने कई मूवीज में डबल रोल देखे होंगे, जैसे दिलीप कुमार की 'राम और श्याम,' हेमा मालिनी की 'सीता और गीता,' अनिल कपूर की 'किशन कन्हैया,' सलमान खान की 'जुड़वा,' और शाहरुख खान की 'डुप्लीकेट'। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा की पहली डबल रोल वाली मूवी कौन सी थी? यह मूवी 107 वर्ष पहले रिलीज हुई थी और इसने इंडियन सिनेमा में एक नया इतिहास रचा।

मूवी 'लंका दहन' भारतीय सिनेमा की पहली डबल रोल वाली मूवी कही जाती थी। यह मूवी 1917 में रिलीज की गई थी और धार्मिक ग्रंथ 'रामायण' पर आधारित थी। इस मूवी ने भारतीय सिनेमा में एक नई शुरुआत की और डबल रोल का कॉन्सेप्ट पेश किया। खबरों का कहना है कि दादासाहेब फाल्के, भारतीय सिनेमा के जनक, के निर्देशन और निर्माण में बनी मूवी 'लंका दहन' ने सिनेमा की दुनिया में हंगामा मचा दिया था। इस मूवी में अन्ना सलुंके ने डबल रोल निभाया। अन्ना ने श्रीराम और माता सीता दोनों का किरदार अदा किया था। उस समय, जब महिलाओं को मूवी में काम करने की अनुमति नहीं थी, एक्टर ही महिला पात्रों का रोल भी निभाया करता था। इसलिए अन्ना सलुंके ने राम और सीता का किरदार अदा  किया  और यह भारतीय सिनेमा की पहली डबल रोल वाली मूवी बन गई।

'लंका दहन' ने 1917 में एक महत्वपूर्ण सफलता अपने नाम की। यह मूवी भारतीय सिनेमा में 'रामायण' पर आधारित पहली मूवी थी, जो दर्शकों के लिए बेहद आश्चर्यजनक थी। मूवी ने न केवल दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि इसका कलेक्शन भी शानदार भी रहा। खबरों की माने तो इस मूवी के सभी शोज हाउसफुल हो जाते थे और लोग टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगते थे। मूवी लंका दहन' के बारें में आज भी कई जगह चर्चा की जाती है। इसे सिनेमा प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मूवी के रूप में माना जाता है। यदि आप इस ऐतिहासिक मूवी को देखना चाहते हैं, तो आप इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

'भारत में ऐसा बोलकर दिखाएं, कोर्ट में घसीटूंगा..', राहुल के बयान पर बोले सिख नेता

एक ही लड़की के प्यार में पड़े 2 सगे भाई, और फिर जो हुआ...

'अलग धर्म के कारण टूटी बादशाह की शादी', खुद किया खुलासा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -