पति को छोड़ गैर मर्द संग चलाया चक्कर, कुछ ऐसा हुआ अंजाम

पति को छोड़ गैर मर्द संग चलाया चक्कर, कुछ ऐसा हुआ अंजाम
Share:

रांची: झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक शादीशुदा महिला, जो दो बच्चों की मां है, ने अपने पति को छोड़कर एक गैर-मर्द के साथ अफेयर शुरू किया। बाद में, उसने अपने प्रेमी का क़त्ल कर दिया। इस हत्याकांड में महिला के मायके वालों ने भी उसका साथ दिया। फिलहाल, वह पुलिस की गिरफ्त में है तथा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक का नाम संजय कुमार गोस्वामी था, जो मेदिनीनगर शहर के एक टेंट हाउस में काम करता था। मृतक के भाई विनोद ने पुलिस को बताया कि ललिता देवी नाम की महिला की शादी चियांकी गांव में हुई थी तथा उसके दो बच्चे भी हैं। पति से झगड़े के पश्चात् ललिता ने उसे छोड़ दिया और अपने बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी। यहीं पर उसने पैसों के लालच में संजय को अपने प्रेम जाल में फंसाया, क्योंकि वह अच्छा पैसा कमाता था।

विनोद ने आरोप लगाया कि तीन साल तक ललिता देवी ने उनके भाई को खूब लूटा। हम संजय को समझाते भी थे, किन्तु वह उस पर अंधा विश्वास करता था। वह ललिता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। तत्पश्चात, शनिवार रात लगभग 9 बजे, ललिता अचानक उनके घर आ गई। उसकी मां और पिता भी साथ थे। वे सभी मिलकर मेरे भाई को पीटने लगे। जब मैंने भाई को बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझे भी पीटना आरम्भ कर दिया। मगर मैं जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। विनोद ने कहा, "इसके बाद मैंने शोर मचाना शुरू किया। गांव के और लोग भी मेरे पास आए, तो ललिता एवं उसके परिवार वाले वहां से भाग गए। हमने फिर पुलिस को खबर दी।"

पुलिस ने बताया कि खबर प्राप्त होते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि संजय की लाश पड़ी थी, जिसकी गर्दन पर लोहे की रॉड घोंपी हुई थी। उन्होंने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संजय के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, तथा हत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

बंगाल: कोयला खदान में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

इस शहर में होगा MP के सबसे बड़े रावण का दहन

रतन टाटा अस्पताल में भर्ती, अपनी तबियत पर खुद दिया जवाब

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -