'श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े, जल्द होगा तलाक', स्वरा भास्कर पर भड़कीं साध्वी प्राची

'श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े, जल्द होगा तलाक', स्वरा भास्कर पर भड़कीं साध्वी प्राची
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जबसे अपने लव ऑफ लाइफ फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है, वे कईयों के निशाने पर हैं। फहाद एवं स्वरा की इंटर रिलीजन मैरिज पर भाजपा नेता साध्वी प्राची ने हमला बोला है। उन्होंने स्वरा के लिए कहा, या तो वे जल्द ही घर वापसी करेंगी या फिर उनका हाल भी श्रद्धा की भांति होगा। वे सूटकेस या फ्रिज में मिलेंगी।

साध्वी प्राची ने उन लड़कियों पर हमला बोला, जिन्होंने धर्म परिवर्तन करके दूसरे मजहब में निकाह किया है। बरेली में साध्वी प्राची ने मीडिया के साथ चर्चा करते हुए स्वरा पर हमला बोला। उन्होंने कहा- स्वरा भास्कर के पहले भी सुर अलग थे। उसने जो शादी की है उसे श्रद्धा का वो फ्रिज याद कर लेना चाहिए। जिसमें 35 टुकड़े मिले थे। अभी एक बच्ची निक्की नाम है उसके साथ भी ये घटना हुई है। कोई बात नहीं कितनी लड़कियां भटक जाती हैं, मगर दुख होता है मुझे। या तो वो सूटकेस में जाती है या किसी बोरे में मिलती हैं या फिर फ्रीज में। उसके 35 टुकड़े मिलते हैं। स्वरा भास्कर की भी जल्दी सूचना आने वाली है। तलाक की सूचना जल्दी आएगी।

स्वरा भास्कर का अभी तक साध्वी प्राची के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्वरा की शादी पर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। अभिनेत्री इस डिबेट से दूर अपनी ग्रैंड वेडिंग की तैयारी कर रही हैं। फहाद संग कोर्ट मैरिज करने के पश्चात् अभिनेत्री मार्च में ट्रैडिशनल वेडिंग करने वाली हैं। प्रशंसक दुल्हन के लिबास मे स्वरा को सजी धजी देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

अब इन जगहों पर नजर आई दरारें, जमीन धंसने से मचा हड़कंप

अपनी 80 वर्षीय माँ को 'मक्का' ले जाना चाहती हैं महबूबा मुफ़्ती, विदेश मंत्री से मांगी मदद

सुहागरात मनाते ही घर छोड़कर भाग गया दूल्हा और फिर जो हुआ...

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -