फिर बिगड़ी लालकृष्ण आडवाणी की तबियत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

फिर बिगड़ी लालकृष्ण आडवाणी की तबियत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

नई दिल्ली: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। प्राप्त खबर के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे अपोलो हॉस्पिटल में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

बता दे कि पिछले हफ्ते भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स नई दिल्ली में भर्ती हुए थे। चिकित्सक ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी थी। बुधवार को उनकी तबीयत ख़राब हो गई। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं तीसरी बार पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया था। 96 वर्षीय आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है। आमतौर पर उनका घर पर ही डॉक्टर चेकअप करते हैं, किन्तु हाल ही में दो बार हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। 

दिमाग की नस के फूलने के कारण गुब्बारे की तरह फूल गया शरीर का हिस्सा, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

इंदौर के अनाथाश्रम में 5 बच्चों की हुई मौत, अस्पताल में 38 बच्चे भर्ती

'मुझे सुशांत सिंह राजपूत बनाया जा रहा', मशहूर एक्टर ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -