महिला को थी प्रसव होने की आशंका, निकला 31 किलोग्राम का ट्यूमर
महिला को थी प्रसव होने की आशंका, निकला 31 किलोग्राम का ट्यूमर
Share:

मैक्सिको। मैक्सिको में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सकों के भी होश उड़ा दिए। दरअसल एक महिला का पेट अपेक्षाकृत अधिक बढ़ने पर जब चिकित्सकों ने यह माना कि वह गर्भवती है और उसके प्रसव से लगभग 10 नवजात जन्म सकते हैं मगर जब चिकित्सक उसका आॅपरेशन करने लगे तो वे आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल महिला को प्रसव तो नहीं था बल्कि उसके पेट में 31 किलोग्राम का ट्यूमर था।

जब चिकित्सकों ने इसकी जाॅंच की तो उसके पेट में एक बड़ी गांठ का पता चला। यह गांठ लगभग 95 प्रतिशत भाग में फैल गई थी। संभावना जताई गई कि गांठ में कोई जहरीला तत्व पाया जा सकता था। यह तत्व शरीर के लिए काफी नुकसानदायक था। चिकित्सक ने जाॅंच के दौरान इस ट्यूमर को देखा।

इस ट्यूमर के चलते महिला के आंतरिक भाग को नुकसान हुआ है। चिकित्सक का कहना था कि विश्व में संभवतः इतनी बड़ी सर्जरी पहले कभी नहीं हुई थी। यह ट्यूमर सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि वर्ष 1902 में 145 किलो के ट्यूमर की सर्जरी करवाई गई थी। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भाशय के ट्यूमर परेशानी नहीं करते हैं। मगर अब जाॅंच की जा रही है कि आखिर यह ट्यूमर किस वजह से हुआ। महिला की आयु 24 वर्ष है और वह डाइटिंग पर थी।

जानिए क्या होते है रात को देर से खाना खाने के नुकसान

तरबूज खाने के बाद पानी पीने से हो सकता है आपकी सेहत को नुकसान

सेहत के लिए फायदेमंद होता है रात के समय दूध पीना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -