लव जिहाद मामले में सख्त हुई सोरेन सरकार, आरोपी के घर पर चलवाया बुलडोजर

लव जिहाद मामले में सख्त हुई सोरेन सरकार, आरोपी के घर पर चलवाया बुलडोजर
Share:

बोकारो: उत्तर प्रदेश से हर दिन बुलडोजर चलने की खबरें सामने आती रहीं हैं लेकिन अब यह खबरें कई अन्य जगहों से भी आने लगी हैं। जी दरअसल हाल ही में नाम बदलकर शादी और युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी आरजू मल्लिक के अवैध मकान को बुलडोजर चलाया गया है और मकान को ध्वस्त कर दिया गया। यह मामला सोरेन सरकार से सामने आया है। इस मामले में बीएसएल व पुलिस अनुशंसा पर एसडीओ कोर्ट ने यह आदेश दिया। जी हाँ और बोकारो पुलिस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है बोकारो पुलिस के रिकॉर्ड में जमुई मूल के आरजू मल्लिक को संगीन अपराधी की श्रेणी में रखा गया है, जो बीएसएल की जमीन पर कब्जा कर आलीशान घर बनाया था। जी दरसल वह यहां से अपराध का संचालन करता था और बोकारो रेलवे, गुड्स साइड व जिले के अन्य हिस्सों को प्रभावित कर रहा था। जी हाँ और वह आर्थिक अपराध में वर्चस्व के लिए गैंगवार में वीरेंद्र सिंह व रामू सिंह दोहरे हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। बताया जा रहा है बोकारो की ही रहने वाली एक युवती का आरोप है कि 2021 में आरजू मल्लिक ने पहले नाम बदल कर उससे दोस्ती की थी। फिर प्रेम जाल में फंसा के बाद एक भाड़े के मकान में उसे अपने साथ ले गया।

वहां उसने उससे धोखे से शादी कर ली। शादी के बाद उसने उसके साथ संबंध भी बनाया। उसके बाद आरोपी ने उक्त युवती को ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो भी बना लिया। जब युवती को पता चला कि आरजू मल्लिक दूसरे धर्म का है, तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। फिर आरजू ने अपनी हवस पूरी करने के बाद उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। उसके दोस्तों ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हालाँकि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने बोकारो के महिला थाने में केस दर्ज कराया था।

आरजू मल्लिक का आपराधिक इतिहास देखते हुए अनहोनी की आशंका पर माराफारी पुलिस के अलावा बालीडीह एवं सिटी पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया। बताया जा रहा है मजिस्ट्रेट की निगरानी में माराफारी, बालिडीह व सिटी पुलिस ने बुलडोजर के जरिए आलीशान घर को ध्वस्त कर दिया।

अब आसान नहीं होगा 'कोख’ को किराये पर लेना, सरकार कर रही है सरोगेसी ऐक्ट की तैयारी

नामकरण के बाद सोनम ने दिखाई अपने बेटे की झलक

विरोध के दलदल में फंसती जा रही अजय और सिद्धार्थ की Thank God

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -