रिलीज हुआ सपना चौधरी की बायोपिक फिल्म का टीजर

रिलीज हुआ सपना चौधरी की बायोपिक फिल्म का टीजर
Share:

मशहूर स्टार डांसर सपना चौधरी की बायोपिक फिल्म की घोषणा हो गई है, जिसका नाम है 'मैडम सपना'। इस फिल्म की घोषणा के लिए सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी फोटोज हटा दी थीं। फिल्म में सपना की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा तथा इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

'मैडम सपना' हरियाणा की कठोर एवं चुनौतीपूर्ण ज़मीन से कान्स के ग्लैमरस रेड कार्पेट तक के सफर को दर्शाएगी। टीजर में सपना ने अपने बारे में बताया कि उनकी जर्नी लगभग 16 वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि जबसे उन्हें होश आया, उन्होंने अपने पिता को बीमार ही देखा। मां काम करती थीं, कर्जा बहुत था, और घर गिरवी था। ऐसे में उन्हें जीवित रहने के लिए कुछ करना था। सपना ने स्टेज संभाला तथा इसके चलते उन्हें लोगों की जिल्लत भी सहनी पड़ी। लोगों की गंदी बातों से परेशान होकर उन्होंने खुदखुशी करने का भी प्रयास किया। इतने संघर्षों के पश्चात् आज सपना बुलंद खड़ी हैं। उनका कहना है कि जितना भी संघर्ष किया, 'मैडम सपना' पर आकर सब खत्म हो जाता है। लोग सिर्फ बोलना जानते हैं, किन्तु कितने लोगों ने कितना सहा है, यह नहीं जानते।

'मैडम सपना' का निर्माण शाइनिंग सन स्टूडियोज के बैनर तले किया जाएगा। यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत एवं विनय भारद्वाज व रवीना ठाकुर द्वारा निर्मित होगी। यह फिल्म सपना की जिंदगी के संघर्षों, उनके सपनों एवं उनके अडिग साहस की दिलचस्प कहानी होगी। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने हर चुनौती का सामना करते हुए अपनी पहचान बनाई। महेश भट्ट ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, "सपना चौधरी की कहानी सिर्फ एक महिला की निजी जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की बदलती सोच तथा मानसिकता का प्रतीक भी है। यह फिल्म हर उस महिला को समर्पित है जो अपनी अलग पहचान बनाने की हिम्मत रखती है।"

विनय भारद्वाज ने कहा, "हमें सपना चौधरी की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का अवसर प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। सपना की हरियाणा के एक छोटे से गांव की ऑर्केस्ट्रा डांसर से लेकर राष्ट्रीय आइकन बनने तक की यात्रा अद्वितीय है। यह फिल्म हरियाणवी संस्कृति, संगीत तथा वहां की जीवंतता का एक जश्न होगी।" फिल्म में हरियाणवी संगीत और नृत्य की बेहतरीन दुनिया को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें "लौंडा डांस" एवं ऑर्केस्ट्रा डांसर की रंगीन जीवनशैली का दिलचस्प प्रेजेंटेशन होगा। "मैडम सपना" हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं उसकी अनोखी परंपराओं का उत्सव मनाएगी।

खतरे में थी 174 लोगों की जान और नसीरुद्दीन शाह को थी ‘इस्लाम’ की चिंता

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद भी लैविश लाइफ जीता है ये एक्टर

हंसिका मोटवानी की खूबसूरती का दीवाना है हर कोई

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -