मध्य प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री देश के पांचवे अमीर मंत्री और कर्जदारों में नंबर 2

मध्य प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री देश के पांचवे अमीर मंत्री और कर्जदारों में नंबर 2
Share:

भोपाल। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में संजय पाठक मध्य प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री  इनकी कुल संपत्ति 141 करोड़ रुपए से अधिक (1 अरब, 41 करोड़, 51 लाख, 97 हजार 527 रुपए) है। इसमें 83 करोड़ चल और 58 करोड़ की अचल संपत्ति है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि वे देश के दूसरे सबसे बड़े कर्जदार मंत्री भी हैं। पाठक के ऊपर 58 करोड़ से अधिक की देनदारियां हैं।

कर्जदार की सूची में प्रदेश के संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा मंत्रियों में पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 38 करोड़ रुपए है, लेकिन 34.5 करोड़ रुपए की अतिरिक्त देनदारियां भी हैं। ये खुलासे एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाठक से ज्यादा संपत्ति आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के चार मंत्रियों के पास है।

वही रिपोर्ट में वैसे देश के सबसे अमीर मंत्री आंध्रप्रदेश के कानून मंत्री पोंगुरू नारायण हैं। तेलगुदेशम पार्टी से जुड़े पोंगुरू के पास 496 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एडीआर ने ये रिपोर्ट 29 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 609 मंत्रियों की संपत्ति का अध्ययन करने के बाद जारी की है। इसमें कोई केंद्रीय मंत्री शामिल नहीं हैं।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -