रायसेन में हुआ बुराड़ी जैसा काण्ड, रहस्यमयी हालात में मृत मिले 4 पारिवारिक सदस्य

रायसेन में हुआ बुराड़ी जैसा काण्ड, रहस्यमयी हालात में मृत मिले 4 पारिवारिक सदस्य
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दिल्ली के 'बुराड़ी कांड' जैसा ही एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रहस्यमयी हालात में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को घर से बरामद कर लिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति जिन्दा भी मिला, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

डॉलर के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ खुला रुपया

रायसेन के एएसपी एपी सिंह के अनुसार, "गंभीर हालत में मिले युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसकी पत्नी, 12 वर्षीय बेटी, 11 वर्षीय युवक और एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।" पुलिस के अनुसार, मरने वाले लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, वे यहां पर किराए के मकान में रहते थे। लोगों ने बताया है कि उसका घर दो दिनों से बंद था। आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। 

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि अंदर 4 लोगों की लाशें पड़ी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि ये चार मौतें कैसे हुईं हैं? रायसेन के इस मामले को पुलिस, दिल्ली के बुराड़ी कांड से जोड़कर भी देख रही है।

खबरें और भी:-

 

सोने के दामों में आज फिर आया उछाल, चांदी की कीमतें रही स्थिर

NIT कर्णाटक में निकली युवाओं के लिए भर्ती, वेतन मिलेगा 55 हजार रु

NTPC में 200 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार रु

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -