मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर के बिच होगी शुरू

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर के बिच होगी शुरू
Share:

इंदौर। मध्‍य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर के बीच फरवरी के आखिर तक शुरू हो कर दी जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से भरपूर यह ट्रेन भोपाल से होते हुए जबलपुर तक जाएगी। वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर जबलपुर और रतलाम रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलने का फायदा सिर्फ इंदौर जबलपुर वालों को ही नहीं बल्कि भोपाल में भी लोगों को मिलेगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल के यात्रियों को अब जबलपुर और इंदौर की दूरी तय करने में कम समय लगेगा। जबलपुर और इंदौर के बीच यात्रियों को टिकट के लिए पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। वहीं, साल भर इस रूट पर अधिक यात्री सफर करते है। 

इस रूट पर अभी 2 ट्रेनें चल रही है। एक जबलपुर से इंदौर सुपरफास्ट ओवर नाइट एक्सप्रेस और दूसरी बिलासपुर से इंदौर तक नर्मदा एक्सप्रेस। यह दोनों ट्रेनें तकरीबन 10 से 12 घंटे लगाती है दोनों शहरों के बिच का सफर तय करने में। यह ट्रेनें 70 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाती हैं।

भारतीय रेलवे ने लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है। इनमें से कुछ ट्रेनें इसी साल के अंत तक शुरू कर दी जाएंगी। अब तक कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा चुकी है, वही कुछ जगह ट्रायल शुरू कर दिए गए है।

MP में दिखा शोले का दृश्य, शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स और फिर...

करणी सेना के आगे झुकी सरकार, 21 में से 17 मांगों पर बनी सहमति

एक प्रेम ऐसा भी! मुंडन कराकर धारण करें भगवा वस्त्र, प्यार के लिए आरिफ बना आनंद

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -