आज होगा महबूबा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार
आज होगा महबूबा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार
Share:

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में पदस्थ पीपुल्स डोमोके्रटिक पार्टी और, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार अपने मंत्रिमंडल का आज विस्तार कर सकती है। जानकारी सामने आई है कि, इस मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तसादुक हुसैन मुफ्ती शामिल हो सकते हैं। नए मंत्रियों को पद और, गोपनीयता की शपथ दिलवाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। गौरतलब है कि, 22 दिसंबर को विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी की मूल सदस्यता से और सैयद फारूक अंद्राबी ने मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद, कुछ मंत्रीपद खाली हो गए थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि, किन विधायकों को मंत्री पद दिया जाएगा। दरअसल जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा मंत्रिमंडल में नए, मंत्रियों को शामिल करवाया जाएगा। वे नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएॅंगे।

हालांकि अन्य मंत्रियों के नामों और संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर कहा गया है कि, तसादुक मुफ्ती के अतिरिक्त पीडीपी के विधायक व पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि, कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं तो कुछ को मंत्री पद से अलग किया जा सकता है।

कश्मीर प्रशासनिक सेवा में अंजुम ने मारी बाजी

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

अनाज घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने दिए जांच रोकने के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -