महाकाल की नगरी ने रचा इतिहास, 1500 लोगों ने एक साथ डमरू बजाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाकाल की नगरी ने रचा इतिहास, 1500 लोगों ने एक साथ डमरू बजाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन ने हाल ही में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। यहाँ 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। यह रिकॉर्ड सावन के तीसरे सोमवार, आज के दिन बनाया गया। गिनीज बुक की तरफ से ऋषि नाथ ने सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और स्थानीय संतों को सर्टिफिकेट सौंपा।

महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 वादकों ने एक साथ डमरू बजाया, तथा उज्जैन का नाम सबसे ज्यादा लोगों के डमरू बजाने के रिकॉर्ड के रूप में गिनीज बुक में दर्ज हो गया। इससे पहले, इस रिकॉर्ड का नाम न्यूयॉर्क स्थित फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के 488 डमरू वादकों के नाम था। सावन के तीसरे सोमवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक स्थित शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादकों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। महादेव के प्रिय वाद्य यंत्र डमरू की ध्वनि से अवंतिका नगरी गूंज उठी। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल से यह रिकॉर्ड स्थापित किया गया। गिनीज बुक के एडिटर ऋषिनाथ ने डमरू वादन के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए उज्जैन को बधाई दी। सोमवार की शाम महाकाल सवारी महाकाल मंदिर से शिप्रा नदी तक चलेगी, जिसमें सीएम के नेतृत्व में कई विशिष्ट व्यक्ति सम्मिलित होंगे। महाकाल सवारी को भव्यता प्रदान करने के लिए सीएम की विशेष पहल रही। बीते 2 सालों की सवारियों में जनजातीय लोकनृत्यों और 350 सदस्यीय पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई थी। इस साल तीसरी सवारी में डमरू वादन को सम्मिलित किया गया है। महाकाल लोक के शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादकों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया, बीते 3 दिनों से दो सत्रों में इस रिकॉर्ड के लिए प्रैक्टिस की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, 25-25 डमरू वादकों के विभिन्न दल भी शाम की सवारी के चलते डमरू बजाते हुए साथ चलेंगे।

पहले का रिकॉर्ड 498 लोगों द्वारा एक साथ डमरू बजाने का था, जो अब उज्जैन में 1500 लोगों के रिकॉर्ड से तोड़ा गया है। मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा ने पुष्टि की है कि गिनीज बुक से आई टीम ने 1390 लोगों द्वारा 10 मिनट तक डमरू बजाने की पुष्टि की है।

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने मचाई धूम, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

MP में मदरसों पर बड़ा एक्शन, 56 की मान्यता हुई रद्द

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा बीमा योजना का लाभ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -