महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से सड़कों को 1800 करोड़ रु का नुकसान- अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से सड़कों को 1800 करोड़ रु का नुकसान- अशोक चव्हाण
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश ने हाहाकार मचा दिया। जी दरअसल बारिश के चलते यहाँ के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई और कहीं कहीं तो भारी बारिश ने लोगों के घर उजाड़ दिए। अब हाल ही में लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने यह बताया है कि इससे प्रभावित जिलों की सड़कों को करीब 1800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'पिछले हफ्ते हुई मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अकेले तटीय कोंकण क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कोंकण के अलावा, पश्चिमी महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा बाढ़ और बारिश से तबाह हो गया।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बारिश के प्रकोप के दौरान 290 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और 469 मोटरमार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। 140 पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से राज्य में सड़क ढांचे को हुए नुकसान के बारे में बात की है।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 213 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जी दरअसल रायगढ़, कोल्हापुर और सांगली सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। वैसे इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने और मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोल्हापुर जिले का दौरा किया था।

राजस्थान में हुआ भयंकर सड़क हादसा, कार में सवार सभी लोगों की गई जान

तैमूर की बुआ ने शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर

उधमसिंह ने लंदन जाकर लिया था 'जलियांवाला बाग़ हत्याकांड' का बदला, 20 साल बाद पूरी की प्रतिज्ञा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -