महाराष्ट्र: 15 दिन आगे बढ़ाया गया लॉकडाउन, 1 जून को जारी होगी नयी गाइडलाइन

महाराष्ट्र: 15 दिन आगे बढ़ाया गया लॉकडाउन, 1 जून को जारी होगी नयी गाइडलाइन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में अब कमी आने लगी है। लेकिन अब भी उद्धव ठाकरे सरकार को लगता है कि लॉकडाउन जरुरी है। ऐसे में सरकार यह मानती है कि लॉकडाउन में राहत देना खतरे से खाली नहीं होगा। इसी वजह से महाराष्ट्र में लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा चुका है। जी हाँ और इसके लिए नयी गाइडलाइन 1 जून को जारी होगी। बताया जा रहा है उसी दिन मौजूदा लॉकडाउन की समयसीमा समाप्त हो रही है। हाल ही में 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया है।

जी दरअसल एक बयान में उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई। मंत्रिमंडल का विचार है कि लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कैबिनेट बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है। हालांकि जिन जिलो में मामले कम हुए हैं, वहां कुछ ढील दी जा सकती है। अंतिम निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा।

वहीं उनके पहले इस महीने की शुरुआत में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 1 जून तक बढ़ा दिया है। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि यहाँ बीते 24 घंटों में ने 884 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 92,225 हो गया। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने द फिफ्थ पिलर नाम से एक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। बताया जा रहा है इसका मकसद कोरोना संक्रमण और टाक्टे चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद करना है।

कई बार जेल की हवा खा चुके हैं बिग बॉस के मशहूर कंटेस्टेंट एजाज खान, विवादों से रहा है पुराना नाता

बिहार में YAAS तूफ़ान से 7 लोगों की मौत, सीएम नितीश ने किया 4-4 लाख रुपए मुआवज़े का ऐलान

मुंबई: हाउसिंग सोसाइटी में घुसा तेंदुआ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -