'यह महाराष्ट्र की जीत', भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर बोले आदित्य ठाकरे

'यह महाराष्ट्र की जीत', भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर बोले आदित्य ठाकरे
Share:

मुंबई: रविवार को शिवसेना के उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 'महाराष्ट्र विरोधी' बताते हुए उनके इस्तीफे पर खुशी व्यक्त की है। ठाकरे ने इसे "महाराष्ट्र की एक बड़ी जीत" करार दिया है। रविवार प्रातः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तथा झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को नया गवर्नर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि कोश्यारी ने एक माह पहले पीएम नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था।

आदित्य ठाकरे ट्विटर पर लिखते हैं, ''महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है! उन्होंने निरंतर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा पुले एवं सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का अपमान किया। उन्हें राज्यपाल के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है!''

शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने भी कोश्यारी के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर एहसान नहीं है। इससे पहले भी कई राज्यपाल बदले गए हैं। एक वर्ष हो गया है जब महाराष्ट्र के लोग शिवाजी महाराज एवं सावित्रीबाई फुले पर उनकी (बीएस कोश्यारी) टिप्पणी की वजह से राज्यपाल बदलने की मांग कर रहे थे।'' नवंबर 2022 में कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बोला था कि वह गुजरे दिनों के महापुरुष हैं। उन्होंने बोला था, पहले जब आपसे पूछा जाचा था कि आपका आदर्श कौन है तो आपका जवाब जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी होता था। अब महाराष्ट्र में ही बहुत सारे आइकन हैं। आपको कहीं और देखने की आवश्यकता नहीं है। यहां छत्रपति शिवाजी तो पुराने समय के आइकन हैं। इन दिनों के आइकन बाबासाहेब आंबेडकर एवं नितिन गडकरी जैसे लोग हैं। 

कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से नाराज़ हुए राहुल गांधी, ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

'मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया', जेल से रिहा होने के बाद बोले अनिल देशमुख

अब 16 फ़रवरी को होगा MCD के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, 3 बार नाकाम हो चुकी कोशिश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -