आज से अस्तित्व में आ गया मैहर जिला, CM शिवराज ने किया व्यंकटेश लोक का लोकार्पण

आज से अस्तित्व में आ गया मैहर जिला, CM शिवराज ने किया व्यंकटेश लोक का लोकार्पण
Share:

सतना: मध्य प्रदेश के सतना दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। वही मैहर जिला आज से अस्तित्व में आ गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे मां शारदा को समर्पित किया। सीएम शिवराज सतना में आयोजित किसान सम्मेलन में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा- अब जल्द ही मां शारदा लोक भी बनेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले सतना के सर्किट हाउस पहुंचकर व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। लगभग 8 करोड़ की लागत से शहर के प्राचीनतम वेंकटेश मंदिर के जीदोद्धार का लोकार्पण किया। यहां स्थापित प्रभु श्री विष्णु के दशावतार की प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। यहां जिले भर की लगभग 1114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों पर पुष्प वर्षा करने के बाद कन्या पूजन किया। उन्होंने फसल बीमा के 30 लाख किसानों को 1058 करोड़ एवं 72 लाख किसानों को सीएम किसान निधि के 1561 करोड़ रुपयों का अंतरण सिंगल क्लिक से किया। इसके साथ ही 4 लाख 30 हजार पट्टों का वितरण भी किया। अपने भाषण में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम बांध, नहरें, सड़कें और स्कूल सब बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कौन सा ऐसा पक्ष है, जिसमें बीजेपी सरकार ने काम न किया हो। मेधावी छात्रों को लैपटाप तथा स्कूटी दिलवाई। किसानों से कहा मैं वचन देता हूं कि आप किसानों ने फसल का उत्पादन 700 प्रतिशत बढ़ाया है। हमने खेती से आमदनी दो गुनी की है। जो काम करें, उसका साथ देना चाहिए। आप सब पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और अपने मामा को आशीर्वाद दीजिए।

6 अक्टूबर को चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, जल्द हो सकता है विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान

केरल: कोर्ट परिसर में गवाह शाहजहां ने किया वकील पर हमला, पीड़ित के सिर में आए दो टाँके

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -