होंडा से मिल सकती है मेक इन इंडिया को नई गति

होंडा से मिल सकती है मेक इन इंडिया को नई गति
Share:

नई दिल्ली : लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले विदेशी दौरों का असर सकारात्मक तौर पर सामने आ रहा है। जी हां, इसकी बानगी हाल ही में जापान की प्रमुख निर्माता कंपनी होंडा द्वारा भारत में कारखाना स्थापित करने की तैयारी के तौर पर सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार होंडा द्वारा अपने अतर्राष्ट्रीय कारखानों की यूनिटों के लिए भारत को निर्यात केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें होंडा भारत से निर्मित वाहन कलपुर्जे विदेशों में स्थापित अपने कारखानों तक भेजे जाऐंगे।

यही नहीं मामले में कहा गया है कि हौंडा कार्स इंडिया के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में कहा गया है कि कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष में  अपने करीब 722 करोड़ रूपए के कलपुर्जों का निर्यात किया गया था। यही नहीं माना जा रहा है कि कंपनी भारत से कलपुर्जों को अमेरिका, चीन, कनाडा और अन्य देशों की ओर निर्यात करेगी। यही नहीं कंपनी अपने निर्यात को बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। यदि ऐसा होता है तो भारत में रोजगार के अवसर और बढ़ सकते हैं। ऐसा होने पर भारत में कारखानों का विकास हो सकता है और होंडा के माध्यम से विदेशी निवेश भी बढ़ सकता है। इस पहल से सरकार के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को भी गति मिल सकती है। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -