सुसाइड की सुबह अनिल मेहता ने की थी मलाइका से बात, कही थी बड़ी बात

सुसाइड की सुबह अनिल मेहता ने की थी मलाइका से बात, कही थी बड़ी बात
Share:

जानी मानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। अनिल ने बुधवार सुबह 9 बजे छत से कूदकर खुदखुशी कर ली। घटना के पश्चात् मलाइका और उनके परिवार के सदस्य और जानकार गहरे सदमे में हैं। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। यह समय मलाइका तथा उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखद और कठिन है।

वही इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस के अनुसार, खुदखुशी से पहले अनिल ने अपनी दोनों बेटियों, मलाइका एवं अमृता से बात की थी। बातचीत के चलते अनिल ने कहा था, "I'm sick and tired"। जिस समय अनिल ने खुदखुशी की, मलाइका की मां घर पर मौजूद थीं। अनिल ने अपनी बेटियों से बीमारी से परेशान होने की बात की थी। सिगरेट पीने के बहाने अनिल बालकनी में गए तथा वहीं आत्महत्या कर ली। मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस भी आयेशा मैनर बिल्डिंग के उसी फ्लोर पर रहती हैं, जहां अनिल मेहता रहते थे। 11 सितंबर की सुबह अनिल ने उन्हें हैलो नहीं कहा, जो उनका रोज का रूटीन था। इस पर जॉयस को लगा कि कुछ गड़बड़ है। बाद में उनके परिवार को अनिल की खुदखुशी के बारे में पता चला।

इसके अतिरिक्त, यह भी माना जा रहा है कि अनिल की बात अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा से हुई थी, किन्तु परिवार की तरफ से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। अनिल का परिवार गहरे सदमे में है। मलाइका और अमृता रो रही हैं तथा उन्होंने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। वे मामले की जांच में पुलिस की मदद करने का वादा कर चुकी हैं। वे पुलिस को अगले कुछ दिनों में अनिल के रूटीन और अन्य बातों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। मलाइका अरोड़ा के घर उनके करीबी लोग एवं फिल्मी सितारे भी पहुंचने लगे हैं। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान उनके घर पहुंच चुकी हैं। अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे भी बिल्डिंग में आ गए हैं। इसके अतिरिक्त, हेलेन, सोफी चौधरी, किम शर्मा और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी वहां मौजूद हैं।

मुंबई पुलिस के एक अफसर ने मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "अनिल की बॉडी छठी मंजिल पर मिली थी। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह खुदखुशी का मामला लग रहा है। हम इसके कारण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।" पिता की मौत की खबर प्राप्त होते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई रवाना हो गई थीं। अब वह घर पहुंच गई हैं। एक वीडियो में वह मास्क पहने एवं हैरान-परेशान-सी बिल्डिंग में प्रवेश करती नजर आई। उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी साथ थीं, जो रोते हुए बिल्डिंग में दाखिल हुईं और अपना चेहरा छुपाते हुए दिखाई दी।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने क्यों की आत्महत्या? मुंबई पुलिस ने दी पहली अपडेट

सदमे में पिता के घर भागते हुए पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, सामने आया VIDEO

रिलीज हुआ 'देवरा' का ट्रेलर, जूनियर एनटीआर के जबरदस्त एक्शन ने जीता फैंस का दिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -