कोलकाता कांड पर ममता का नया दांव, 13 साल में पहली बार दिखा ऐसा अंदाज़

कोलकाता कांड पर ममता का नया दांव, 13 साल में पहली बार दिखा ऐसा अंदाज़
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुरुवार को एक नया और अप्रत्याशित रूप सामने आया, जब उन्होंने आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की हत्या के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह भी पीड़िता के लिए न्याय चाहती हैं और बंगाल के लोगों से माफी मांगती हैं कि उनकी कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों के साथ गतिरोध खत्म नहीं हो सका। ममता ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने इस्तीफे की बात की, जो उनके जैसे तेजतर्रार नेता के लिए असामान्य है।

बंगाल में आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टरों और जनता का जबरदस्त आंदोलन ममता सरकार पर भारी पड़ता दिख रहा है। उनके हाथ जोड़े भावुक अंदाज ने यह दिखाया कि वह इस दबाव से बच नहीं पा रहीं। बंगाल के लोग पिछले 13 सालों में ममता बनर्जी का ऐसा चेहरा पहले कभी नहीं देख पाए थे। यह साफ है कि आरजी कर अस्पताल की घटना का ममता बनर्जी पर गहरा असर हुआ है। आमतौर पर अपने दबंग और आत्मविश्वासी रवैये के लिए मशहूर ममता, इस बार दबाव में दिख रही हैं। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के अलावा आम जनता का गुस्सा भी उनके लिए नया अनुभव है। इसके साथ ही, पार्टी के भीतर भी मतभेद गहराने लगे हैं। राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है, और सांसद शुखेंदु शेखर रॉय भी पार्टी से नाराज हैं। इसके अलावा, ममता और अभिषेक बनर्जी के बीच भी मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं।

इसी बीच ममता ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर जनता की सहानुभूति पाने का भी प्रयास किया है। हालांकि, यह सवाल उठता है कि क्या ममता बनर्जी वास्तव में इस्तीफा देने की सोच रही हैं या यह एक विक्टिम कार्ड है? क्योंकि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में कई गंभीर घटनाएं हुई हैं, जैसे संदेशखाली में यौन उत्पीड़न, चुनावों में हिंसा, कंगारू कोर्ट जैसी गतिविधियां और बांग्लादेशी घुसपैठ, लेकिन ममता ने हमेशा इन आरोपों से इंकार किया है।

आखिर, ममता जो अक्सर अपनी दबंगई से मामलों को काबू कर लेती थीं, इस बार इतनी बेबस क्यों नजर आ रही हैं? क्या डॉक्टरों का यह विरोध वास्तव में उनके लिए इतना भारी साबित हो रहा है कि उन्हें इस्तीफा देने की नौबत आ गई है? या फिर यह महज एक राजनीतिक चाल है, जिससे वे जनता की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं?

अज़ान-नमाज़ के दौरान बंद करें दुर्गा पूजा...! हिन्दुओं को बांग्लादेशी सरकार का तुगलकी फरमान

घर लौट रही नर्स को युवक ने मारी गोली, चौंकाने वाली है वजह

मदिंर में चोरी करने घुसा शख्स, भोलेनाथ के सामने जोड़े हाथ और...

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -