Aug 04 2016 10:04 AM
लंदन : बीती रात लंदन में एक व्यक्ति लोगों पर चाकू लेकर दौड़ा। जब तक लोग उससे बचने का प्रयास करते, तब उसने एक महिला समेत पांच अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसके चलते महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन यह हमला आतंकी घटना से जोड़कर भी पुलिस अधिकारियों द्वारा देखा जा रहा है और घटना के बाद संबंधित क्षेत्र रसल स्क्वेयर में सुरक्षा व्यवस्था चैकस कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी हमलावर से पूछताछ में जुटे हुए है, लेकिन अभी सुराग हाथ में नहीं लगे है। पुलिस, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED