तेरह साल से इस शख्स ने नहीं ली एक भी छुट्टी

तेरह साल से इस शख्स ने नहीं ली एक भी छुट्टी
Share:

कोई भी कर्मचारी अपने काम के दौरान हर हफ्ते छुट्टी तो लेता ही है। उसे समय—समय पर छुट्टी की दरकार होती है और छुट्टियों की यह तादाद तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप सरकारी नौकरी में होते हैं। लेकिन क्या आप मान सकते हैं कि एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसने सरकारी नौकरी में  होते हुए भी पिछले 13 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। यह अनोखी मिसाला कायम की है हिमाचल पथ परिवहन निगम में जोगिंदर सिंह जोगी ने। वह हिमाचल पथ परिवहन में कंडक्टर हैं।

खबरोें के अनुसार, जोगिंदर सिंह को सिरमौर कला संगम नाम की एक संस्था सम्मान देना चाहा, तो उन्होंने सम्मान लेने से भी मना कर दिया। उन्हें यह सम्मान 28 जून को दिया जाना था। जोगी ने कहा कि अगर वह यह  सम्मान लेने गए, तो उन्हें छुट्टी लेनी पड़ेगी, जो वे लेना नहीं चाहते हैं। संस्था के कहने पर अब जोगी के पिता यह पुरस्कार लेने जाएंगे। जोगी की इस निष्ठा की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोग उनके काम की मिसाल दे रहे हैं।  

बता दें कि जोगी ने 2005 में  हिमाचल रोडवेज में नौकरी शुरू की थी और आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। वह त्योहार पर भी ड्यूटी पर रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रविवार की भी कभी छुट्टी नहीं ली। जोगी की कर्मठता को देखते हुए रोडवेज ने उन्हें 2011 में सममानित भी किया था। 

बीबी ने किया मना, दोस्तों ने ऐसे दिखाया मैच

वडोदरा के स्कूल में मिला छात्र का खून से सना शव

इस शख्स ने अपनी दुल्हन की करवाई अनोखी विदाई, देखने वाली की आँखे फटी रह गई

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -